Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव
- घर छोड़ने के बहाने ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपी को दबोचा
- घटारानी के जंगलों में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला; इलाके में हाई अलर्ट
- “मन की बात” में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने सुना ‘मन की बात’: छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के पुनरुद्धार की गूंज अब पूरे देश में
- कलेक्टर कार्यालय विवाद पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, आवेदन फेंकने की बात निराधार
- किन चीजों को करने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी? जानिए घर में सुख-समृद्धि के जरूरी नियम
- RR-SRH मैच के बाद कितनी बदल गई प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश, आर्थिक सहयोग तथा विकास की संभावनाओं को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने आबे नोरिआकि का शॉल ओढ़ाकर तथा भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर अपनी जापान यात्रा का जिक्र करते हुए आबे को प्रदेश सरकार की नई औद्योगिक नीति, निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के छोटे से ग्राम गुदमा के युवा अंकित सकनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 816वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार और गांव का, बल्कि पूरे बस्तर संभाग और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंकित सकनी और उनके माता-पिता से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अंकित की इस सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की…
मुख्यमंत्री साय ने बीएसएस प्रणवानंद स्कूल के ‘कल्चरल एंड हेरिटेज म्यूजियम’ का किया अवलोकन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित बीएसएस प्रणवानंद स्कूल परिसर पहुंचकर भारत माता की मूर्ति तथा भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने स्कूल परिसर में स्थापित कल्चरल एंड हेरिटेज म्यूजियम का अवलोकन किया। स्कूल के सचिव स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज ने उन्हें संग्रहालय का विस्तृत भ्रमण कराया। मुख्यमंत्री ने उत्सुकता के साथ संग्रहालय में प्रदर्शित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, ऋषि-मुनियों तथा भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के फार्महाउस में अफीम की खेती का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा के दौरान इस मामले में कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद से ही हर प्रकार के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच जारी है। यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।” बता दें कि पुलिस ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दुखद हादसा हुआ है, जिसमें तालाब में डूबने से दो भाई-बहन की मौत हो गई। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में रविवार शाम को हुई, जिसने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, कलिया निवासी जितेन्द्र दास के दो बच्चे विष्णु दास (9 वर्ष) और योगिता दास (12 वर्ष) जंगल महुआ बीनने गए थे। महुआ बीनकर लौटते समय दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। भाई को डूबता देख बहन योगिता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में न्यायपालिका के संस्थानों को निशाना बनाकर धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों को लगातार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों की कड़ी में आज बालोद और बेमेतरा जिला न्यायालयों को भी ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद दोनों ही जिलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। वहीं पुलिस ने कोर्ट परिसर से सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित सर्किट हाउस लेकर पहुंची और सभी अधिवक्ताओं को भी बाहर निकाला गया है। फिलहाल, कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के दौरान सोमवार को शून्य काल के दौरान विपक्ष ने दुर्ग में सामने आई भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती का मुद्दा उठाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मामले पर स्थगन प्रस्ताव पेश करते हुए सरकार पर दोषियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कांग्रेस ने सरकार पर ‘धान के कटोरा’ को ‘अफीम का कटोरा’ बनाने की बात कही। आसंदी के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य करते ही गर्भगृह में उतरकर नारेबाजी करने पर विपक्षी विधायक स्वमेव निलंबित हो गए। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 5…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 14 लाख अफीम के पौधों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार इस अवैध खेती की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये आंकी गई है। इस पूरे मामले का खुलासा होली से एक दिन पहले 3 मार्च को हुआ। कुछ बच्चे खेत के पास पहुंचे थे, जहां उन्होंने संदिग्ध पौधों को देखकर मोबाइल से उनकी तस्वीरें ले लीं। बाद में उन्होंने यह फोटो गांव के लोगों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी का आज अंतिम दिन है। भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम को आज निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। दोपहर 3 बजे के बाद दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए निर्वाचन अधिकारी की ओर से उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। इसके बाद यह प्रमाण पत्र राज्यसभा सचिवालय में जमा किया जाएगा, जिसके पश्चात नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली के अवकाश के बाद आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई एक बार फिर शुरू होगी। आज सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों को लेकर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे। वहीं सदन में आज दो ध्यानाकर्षण भी लगाए गए हैं, जिन्हें विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा सभापति गोमती साय द्वारा प्रतिवेदनों की प्रस्तुति भी की जाएगी। आज से विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा की शुरुआत होगी, जिसमें…

