Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट भूमि घोटाला: जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर ED की बड़ी स्ट्राइक
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम साहू के पुत्र ने की आत्महत्या, घरेलू कलह की आशंका
- गश्त में जुटी पुलिस के हाथ लगी ‘नशीली खेप’, नहर में बहते मिले 17 पैकेट गांजा
- ध्रुव योग में आज मोहिनी एकादशी व्रत, जानें महत्व, पूजन विधि व मुहूर्त, कथा, मंत्र, आरती और पारण का समय
- KKR VS LSG: सुपर ओवर में केकेआर ने एलएसजी को हराया, रिंकू सिंह बने जीत के नायक
- अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी का बॉक्स ऑफिस पर ‘तहलका’: 10वें दिन ‘भूत बंगला’ ने भरी ऊंची उड़ान, 180 करोड़ के करीब पहुंचा वर्ल्डवाइड कलेक्शन
- हीट स्ट्रोक हो सकता है जानलेवा, लक्षणों को जानकर अपनाएं बचाव के ये उपाय
- बघेल का भाजपा पर तीखा हमला: “बंगाल में फिर फेल होंगे जीत के दावे, BJP अब बन गई है ‘लूट का SBI'”
Author: Khabar World
राज्यपाल ने रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ किया राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ में सुपर स्पेशलिटी कार्डियक फैसिलिटी की स्थापना पर दिया बल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर में रेस्पिरेटरी इंटेंसिव केयर यूनिट का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में एम्स एक विश्वसनीय संस्थान रहा है। जब हम सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा संस्थानों की बात करते हैं एम्स का नाम सबसे ऊपर होता है। यह गर्व का विषय है कि भारत के सभी राज्यों में एम्स की स्थापना हो चुकी है। एम्स रायपुर में इलाज हेतु आए मरीजों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के विकासखण्ड छुईखदान में पूर्व में पान की खेती व्यापक रूप से की जाती थी, किन्तु तकनीकी मार्गदर्शन के अभाव एवं आवश्यक प्लांटिंग मटेरियल की उपलब्धता न होने के कारण यह परंपरागत खेती धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई थी। पान की इस पारंपरिक फसल को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा वर्ष 2023-24 में विकासखण्ड छुईखदान में पान अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने की घोषणा की गई। यह केन्द्र रानी अवंती बाई लोधी कृषि महाविद्यालय छुईखदान में स्थापित किया गया है। पान उत्पादक कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए…
जगदलपुर कलेक्टोरेट में सजे स्व-सहायता समूहों के विशेष स्टॉल खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रंगों के महापर्व होली की आहट के साथ ही बस्तर में उत्सव का माहौल बनने लगा है। इस वर्ष होली को सुरक्षित और स्थानीय हुनर के साथ यादगार बनाने के लिए जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए हर्बल गुलाल और फैंसी सामग्री के विक्रय हेतु विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। इन स्टॉल्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ उपलब्ध गुलाल पूरी तरह प्राकृतिक तत्वों से निर्मित है, जो रसायनों के दुष्प्रभावों से मुक्त और त्वचा के लिए पूर्णतः सुरक्षित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास पति-पत्नी के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतक जोड़ा चाटीडीह इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को अभी महज एक साल ही हुआ था। शनिवार को स्थानीय लोगों ने राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पेड़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत होते ही मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह और शाम हल्की राहत के बावजूद दिन में तेज धूप और चुभने वाली गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। खासकर दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। बाजारों में चहल-पहल तो है, लेकिन लोग धूप से बचने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके…
9.22 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित उल्लंघनकारी उद्योगों पर पखवाड़े भर में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की कड़ी कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा क्षेत्रांतर्गत संचालित औद्योगिक इकाइयों के पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन की नियमित एवं सतत निगरानी की जा रही है। 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 की अवधि में किए गए नियमित एवं आकस्मिक निरीक्षणों के दौरान विभिन्न उद्योगों में वायु एवं जल प्रदूषण संबंधी गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर मंडल द्वारा कड़ी वैधानिक कार्रवाई की गई है। मंडल द्वारा 15 दिनों में 15 उद्योगों पर उत्पादन बंद एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने आज धोन्धा प्रतापपुर में बहुप्रतीक्षित कृषि महाविद्यालय का विधिवत भूमि पूजन संपन्न किया। उनके द्वारा आज 889.53 लाख राशि से निर्मित होने वाले कृषि महाविद्यालय भवन प्रतापपुर (धोन्धा) व 602.10 लाख से निर्मित होने वाले बालक एवं कन्या छात्रावास भवन प्रतापपुर (धोन्धा) का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैंकरा, जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैंकरा, क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कृषि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-मोहला-मानपुर। सीमा पार महाराष्ट्र समेत छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिला अंतर्गत सीमावर्ती औंधी तहसील क्षेत्र में आदमखोर बाघ की वजह से ग्रामीण खौफ के साए में जी रहे हैं। बाघ जहां सीमा पार महाराष्ट्र में एक इंसान को अपना निवाला बना चुका है, वहीं छत्तीसगढ़ में दो मवेशियों का भी शिकार कर चुका है। बाघ के सिलसिलेवार तरीके से घटना को अंजाम दिए जाने के बाद क्षेत्रीय वन महकमे ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की है। घटना मोहला-मानपुर जिले के महाराष्ट्र सीमावर्ती दक्षिण वन परिक्षेत्र मानपुर तथा महाराष्ट्र के मुरूमगांव वन क्षेत्र की है। दक्षिण वन परिक्षेत्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालूद स्थित ‘छू लो आसमान’ बॉयज हॉस्टल में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रौशन तेलाम के रूप में हुई है। वह कुआकोंडा ब्लॉक के नेरली गांव का निवासी था। यह घटना आज सुबह लगभग 3 बजे की बताई जा रही है। जब साथी छात्र बाथरूम की ओर गए, तब उन्होंने रौशन को हॉस्टल की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त होने वाली सीट के लिए समाज के वरिष्ठ नेता गौरीशंकर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने का अनुरोध करना था। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गौरीशंकर अग्रवाल छत्तीसगढ़ के विख्यात भाजपा नेता, कसडोल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक तथा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ-साथ राज्य…

