Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘अविस्मरणीय यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
- भीषण गर्मी में वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना बारनवापारा
- भीषण गर्मी का कहर: बलौदाबाजार प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी ₹4 लाख की राहत
- आर्थिक संकट के अंधेरे से उबरकर रोशन हुआ कुसुम बाई का घर
- बीजापुर जिला अस्पताल में चिकित्सा का ‘चमत्कार’: केले के पत्तों की कोमलता और आधुनिक विज्ञान ने दी नवजात को नई जिंदगी
- सुशासन की बयार- बस्तर के छोटे किलेपाल में दिव्यांगों के जीवन में लौटा आत्मसम्मान
- नारी शक्ति वंदन के संकल्प को मिला महिलाओं का व्यापक समर्थन
- मुख्यमंत्री साय से मिस इंडिया छत्तीसगढ़ अनुष्का सोन ने की सौजन्य मुलाकात
Author: Khabar World
केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पर्यटन सर्किट निर्माण के लिए की अभिनव पहल एनटीपीसी, एसईसीएल की मदद से लुभावने बनेगें पर्यटन स्थल खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा है कि बिलासपुर जिले में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। अब तक पर्यटन विकास के संबंध में ज्यादा काम नहीं हो पाये हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर,रतनपुर,खूंटाघाट,खुड़िया जलाशय,अचानकमार टाईगर रिजर्व, अमरकंटक आदि को मिलाकर एक टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जायेगा। एनटीपीसी, एसईसीएल, अडानी फाउण्डेशन एवं अन्य बड़ी संस्थानों के सहयोग से इन केन्द्रों का उच्च स्तरीय विकास किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा निजी कन्सल्टेन्ट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज नवागढ़ ब्लॉक के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत मुरता स्थित उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न की मात्रा, वितरण प्रणाली, स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ता सूची और वितरण की नियमितता की बारीकी से जांच की। कलेक्टर ने हितग्राहियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने उचित मूल्य दुकानों में समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने, वितरण में लापरवाही न बरतने तथा हितग्राहियों की संतुष्टि को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की बात…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के राशन कार्डधारी परिवारों को माह जून से अगस्त 2025 तक के लिए निर्धारित चावल वितरण की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई 2025 तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह समयावधि 30 जून 2025 निर्धारित थी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय रायपुर द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। पत्र में भारत सरकार द्वारा तय समयावधि का उल्लेख करते हुए अनुरोध किया है कि प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान में…
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर कुन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने प्राथमिक शाला महामायापारा लोरमी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल में विभिन्न क्लासरूम, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं और विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की स्थिति का जायजा लिया और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पोषणयुक्त मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत कर पुस्तक वितरण और गणवेश प्राप्त होने की जानकारी ली। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के रिहाईशी इलाकाें में हिंसक वन्य प्राणियाें की मैजूदगी से स्थानिय लाेगाें में भय व्याप्त है, इसी कड़ी में 1 जुलाई की रात 10 बजे इमलीपारा क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वन्य प्राणी तेंदुआ बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुसकर गाय के बछड़े पर हमला कर शिकार के बाद उसे घसीटकर खाने के लिए ले गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। जिसमें देखा जा सकता है कि गाय अंत तक अपने बच्चे के बचाने रंभाती रही। बछड़ा तड़पता रहा, लेकिन तेंदुआ बैठकर उसे खाता रहा। इसके बाद वह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड अंर्तगत ग्राम कुड़ाल में धर्मांतरित महिला की मौत के बाद परिजनों द्वारा शव को गांव के सरहद में एक दिन पहले ग्राम वासियाें से बचते हुए दफना दिया था। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों काे हुई ताे पूरा गांव इसका विरोध करते हुए कुड़ाल के ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शव को निकलवाकर अन्यत्र जगह दफनाने की मांग करते हुए विरोध किया था। तथा प्रशासन से शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग की थी, ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद मृत महिला के परिजनों ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिला जेल कांकेर में तैनात मुख्य महिला प्रहरी प्रतिमा बघेल ने महिला सहायक जेल अधीक्षक रेणु ध्रुव और उनके पति बालकृष्ण चिन्ना पर प्रताड़ना सहित कई संगीन आरोप लगाते हुए, मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर से की गई है। मुख्य महिला प्रहरी ने सहायक अधीक्षक के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच, पृथक महिला प्रवेश द्वार की पुनर्बहाली, और सम्मानजनक कार्य वातावरण की बहाली की मांग की है। उन्होंने कांकेर कलेक्टर को प्रेषित लिखित शिकायत में सहायक जेल अधीक्षक रेणु ध्रुव पर मानसिक और कार्यस्थल पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पेरमपल्ली में नक्सलियों ने एक ग्रामीण कवासी हूंगा की बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। मृतकों के परिजन नक्सली भय के चलते अब तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं । हत्या की सूचना पर आज बुधवार काे पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सली नेता वेल्ला और उसके साथ पंहुचे नक्सलियाें ने मंगलवार शाम 5 बजे उसूर ब्लॉक के पेरम्पली गांव से ग्रामीण कवासी हूंगा का अपहरण करने के बाद हत्या की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस (1 नवंबर 2025) के अवसर पर इस वर्ष राजधानी रायपुर में एक विशेष आयोजन होने जा रहा है। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा राजधानी में एक भव्य एरोबेटिक डिस्प्ले किया जाएगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ के युवाओं और नागरिकों में देशभक्ति, प्रेरणा और गर्व का भाव जगाने वाला होगा। इस आयोजन की स्वीकृति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किए गए आग्रह पर भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण’ टीम को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेस्कीमुड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने धारदार हथियार से बड़े भाई के पेट में हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।…

