खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेस्कीमुड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने धारदार हथियार से बड़े भाई के पेट में हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भाइयों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो मंगलवार को खूनी संघर्ष में बदल गया।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


