खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना उसूर क्षेत्र अंर्तगत ग्राम पेरमपल्ली में नक्सलियों ने एक ग्रामीण कवासी हूंगा की बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। मृतकों के परिजन नक्सली भय के चलते अब तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं । हत्या की सूचना पर आज बुधवार काे पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सली नेता वेल्ला और उसके साथ पंहुचे नक्सलियाें ने मंगलवार शाम 5 बजे उसूर ब्लॉक के पेरम्पली गांव से ग्रामीण कवासी हूंगा का अपहरण करने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
बीजापुर एएसपी चन्दकांत गोवर्ना ने बताया कि धारदार चाकू से वार कर उसूर थाना इलाके के पेरमपल्ली निवासी कवासी हूंगा को मार दिया गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तस्दीक में जुटी है।
उल्लेखनिय है कि 17 जून को नक्सलियों ने बीजापुर पेद्दाकोरमा गांव में में आत्मसमर्पित नक्सली के परिवार के तीन लोगों की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी थी। इस नक्सली हत्या की वारदात में एक नाबालिक छात्र सहित 3 लोगों झींगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी । इनके अलावा नक्सलियों ने 7 ग्रामीणों के साथ बेरहमी पूर्वक मारपीट भी की थी, और उनको घायल अवस्था में छोड़ दिया गया। इसके अलावा नक्सलियों ने दर्जनभर ग्रामीणों का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था। नक्सलियों के हाथों मारे गए दो ग्रामीण आत्मसमपर्ण कर चुके नक्सली नेता दिनेश मोडियम के रिश्तेदार बताए गए थे।बीजापुर जिले में नक्सलियाें द्वारा लगातार ग्रामीणाें की हत्या की वारदात काे अंजाम देने का सिलसिला जारी है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


