Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विशेष लेख- हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
- मुख्यमंत्री साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
- अंबेडकर वार्ड में जल संकट से राहत, पार्षद प्रतिनिधि की पहल से सैकड़ों परिवारों को मिलेगा लाभ
- दाऊपारा क्षेत्र की 30 हजार आबादी बिजली संकट से परेशान, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नया फ्यूज कॉल सेंटर खोलने उठी मांग
- साय सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ से प्रदेशवासियों को मिल रहा आध्यात्मिक संबल
- सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए ‘संजीवनी’ बनी पीएम-राहत योजना: गोल्डन ऑवर में मिलेगा ₹1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ
- 10वीं बोर्ड: बेटियों का दबदबा और टॉपर्स की तिकड़ी
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।जमीन को लेकर लंब समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने गुरुवार को खौफनाक मोड़ ले लिया। बड़े भाई ने सगे छोटे भाई की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के लिए उसे गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की सीमा से सटे कोरबा जिले के पसान थाना इलाके के सेन्हा गांव का पूरा मामला है। बड़े भाई कल्याण और दयाराम के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बीती शाम को फिर से बहस शुरू…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l पत्रकारिता एक ऐसा पेशा है, जिसमें फील्ड में जाकर विषम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है। लगातार भागदौड़, अनियमित दिनचर्या और मानसिक दबाव के बीच पत्रकार न केवल समाज को सशक्त बनाते हैं, बल्कि खुद भी कई चुनौतियों का सामना करते हैं। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए “सेहत से समृद्धि तक” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार में उन पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और अनुशासित जीवनशैली अपनाते…
*हर बोली का अपना अनूठा लहजा, लोकगीत और शब्दकोश होता हैं* KWNS – रायपुर l भाषा जहाँ माथे का मुकुट होती है तो वहीं छत्तीसगढ़ की बोलियाँ उस मुकुट में जड़ित रत्न मणियाँ होती हैं जो भाषा रूपी मुकुट को सुंदरता और मजबूती प्रदान करती हैं। साहित्य अकादमी दिल्ली एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती शकुंतला तरार ने छत्तीसगढ़ की बोलियों पर उनके संरक्षण, संवर्धन और विस्तार पर अपने सारगर्भित विचार प्रकट करते हुए कहा। श्रीमती शकुंतला छत्तीसगढ़ की इकलौती महिला साहित्यकार हैं, जो विगत 2014 से अकादमी के कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ी और विविध लोक भाषा बोलियों…
KWNS – रायपुर l राज्यपाल रमेन डेका के आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेडक्रास एवं एन सी सी के पदाधिकारियों ने भेंट की। कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह एवं अनुपमा आनंद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली के दिशा-निर्देशन एवं सभापति संदीप दीवान (इंडिया रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा महासमुंद) के मार्गदर्शन तथा जिला संगठक डा अशोक गिरि गोस्वामी के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रास सोसायटी ज़िला शाखा महासमुन्द अन्तर्गत पदाधिकारियों ने मुलाकात की। सभी ने रेडक्रास गीत गाकर राज्यपाल का स्वागत किया। रेडक्रॉस काउंसलर्स एवं वालेंटियर्स की टीम ने राज्यपाल एवं पदेन अध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी (राज्य शाखा, रायपुर) का…
आर्थिक सहायता मिलने से हेमा सिंग बनीं आत्मनिर्भर खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। महिलाओं के साथ असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है। महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगी, जिसे मलिाओं ने इसे एक अवसर के रूप में देखा और अपनी आर्थिक…
राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली जैविक खेती को प्रोत्साहित करें,चांवल का वैल्यू एडिशन करें खबर वर्ल्ड न्यूज-सरायपाली। राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण के कार्यों की सराहना करते हुए किसानों को डबरी खनन के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। बताया गया कि विकासखंड में 218 डबरी स्वीकृत की गई हैं तथा बड़ी संख्या में निर्माण कार्य पूर्ण किए गए हैं, राज्यपाल ने और गति देने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल डेका ने आज सरायपाली प्रवास के दौरान रेस्ट हाउस में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक…
पश्चिम बंगाल ने फाइनल में छत्तीसगढ़ को 1-0 से हराकर पुरुष फुटबॉल का स्वर्ण पदक जीता झारखंड ने अंतिम दिन महिला रिकर्व व्यक्तिगत और पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व विश्व जूनियर चैंपियन झारखंड की कोमालिका बारी ने अपने मिक्स्ड टीम खिताब के बाद महिला रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीता, जबकि ओडिशा के अर्जुन खारा ने पुरुष रिकर्व वर्ग में स्वर्ण अपने नाम किया। हालांकि, इन उपलब्धियों के बावजूद अंतिम दिन कर्नाटक को पदक तालिका के शीर्ष स्थान से हटाया नहीं जा सका और वह उद्घाटन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। हनुमान मंदीर में जन्मउत्सव के अवसर पर एक दीन पूर्व से ही अखंड मानस पाठ हुआ प्रारंभ। जिले की चार मंडलियों ने अखंड मानस पाठ में मानस गान किया जिसमे प्रमुख रूप से माई दंतेश्वरी मंडली जिसके अध्यक्ष अशोक दिवेदी, महेन्द्र दिवेदी, रिकुँ दिवेदी एवं मुख्य गायक जगदीश झाड़ी, संतोष एड्रीक ‘तेनजीग गोग, गोला वादक राजकुमार गुप्ता रहे शामिल। एवं दुसरी मंडली बजरंग मानस सेवा समिति में रहे अध्यक्ष TR पात्रे मुख्य कलाकार, राम विश्वकर्मा, मुख्य गायक एवं वादक अरुन विश्वकर्मा, रुद्र नारायण आचार्य, सिरोज विश्वकर्मा एवं साथी रहे मौजुद। वहीं तिसरी महिला मानस मंडली श्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के महामंत्री रितेश पटेल ने प्रेस वार्ता में केंद्र की भाजपा सरकार पर आर्थिक कुप्रबंधन और कमजोर कूटनीति के कारण देश में लगातार बढ़ती महंगाई का आरोप लगाया गया। उन्हाेने कहा कि इससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 196 रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि पिछले तीन महीनों में कुल 525 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर नगर में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आदित्य क्रिकेट अकादमी का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अकादमी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में ड्यूस बॉल क्रिकेट को पुनर्जीवित करना, युवा खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण देना तथा उनमें अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का विकास करना है। अकादमी विशेष रूप से अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-18 आयु वर्ग के बच्चों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, ताकि कम उम्र से ही खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें सही दिशा में प्रशिक्षित किया जा…

