Author: Khabar World

वर्षों से जोखिम उठाकर गुजर रहे राहगीरों को मिलेगी सुरक्षित आवागमन की सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में सिंगीबहार से कछुआकानी मुख्य मार्ग पर स्थित जर्जर पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। लंबे समय से पुल की जर्जर स्थिति के कारण क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर थे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के संज्ञान में मामला आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। बताया गया है कि सिंगीबहार–कछुआकानी मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 के दौरान आई बाढ़, फ्लैश फ्लड, बादल फटने, भूस्खलन और चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ जैसी आपदाओं से प्रभावित राज्यों के लिए 1,912.99 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है। इस निर्णय के तहत छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र के इस अतिरिक्त सहयोग के लिए केंद्रीय गृह मंत्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज – व्यास पाठक, रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के प्रश्नकाल में गौवंश, कृत्रिम गर्भाधान, दुग्ध उत्पादन और मादा पशुओं की प्रजनन नीति जैसे अहम मुद्दों की गूंज रही है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मादा गौवंशीय पशुओं की संख्या, गर्भाधान नीति और टीकाकरण व्यवस्था पर सवाल उठाए। चंद्राकर ने कहा, ‘दुग्ध उत्पादन में हम आत्मनिर्भर नहीं हैं, इस क्षेत्र में स्थिति बहुत दयनीय है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार आपकी है, काम आप नहीं कर पा रहे और आरोप हम पर लगा रहे हैं। इसी दौरान चिराग परियोजना और नए केंद्रों की स्थापना पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रेमी-प्रेमिका की रायपुर स्टेशन में तलाशी ली गई इस दौरान 6 लाख का गांजा जब्त किया गया। थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुड़गियारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे प्लेटफार्म न. 07 के बाहर पार्किंग में 01 महिला एवं पुरुष अपने पास बैग में गांजा रखे है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा…

Read More

राजा मान्धाता ने धर्म के गुह्यतम रहस्यों के ज्ञाता महर्षि लोमश से पूछा, ‘हे ऋषिश्रेष्ठ! मनुष्य के पापों का मोचन किस प्रकार सम्भव है? कृपा कर कोई ऐसा सरल उपाय बतायें, जिससे सहज ही पापों से छुटकारा मिल जाये’ महर्षि लोमश ने कहा चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम पापमोचनी एकादशी है। उसके व्रत के प्रभाव से मनुष्यों के अनेक पाप नष्ट हो जाते हैं। मैं तुम्हें इस व्रत की कथा सुनाता हूँ, प्राचीन समय में चैत्ररथ नामक एक वन था। उसमें अप्सरायें किन्नरों के साथ विहार किया करती थीं। वहां सदैव वसन्त का मौसम रहता था,…

Read More

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें संस्करण का शेड्यूल जारी हो गया है। इस संस्करण की शुरुआत 28 मार्च 2026 से होने जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा। ये मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस शेड्यूल के ऐलान होने के साथ ही फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि टिकटों की बिक्री कब और कितने की कीमत से शुरू होगी। कहां बुक…

Read More

नई दिल्ली। ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। हालांकि यह अपनी पिछली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जितनी सफल नहीं रही, जिसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, फिर भी यह सीक्वल दूसरे हफ्ते में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कायमाब रही और इसकी कमाई भी ठीक ठाक हुई है। जानते हैं ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है? ‘द केरल स्टोरी 2’ ने 14वें दिन कितनी कमाई की? उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर…

Read More

नई दिल्ली। गर्मी का मौसम आते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान सेहत पर असर डालने लगता है। ऐसे में लोग ऐसी चीजों की तलाश करते हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करें। आमतौर पर माना जाता है कि कच्चा प्याज गर्मियों में लू से बचाव करने और शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप गर्मी के मौसम में इसका सेवन करते हैं, तो आपको इससे क्या- क्या फायदा मिलता है। कच्चा प्याज क्यों फायदेमंद माना जाता है हेल्थ के बारे में जानकारी देने वाली metropolisindia की रिपोर्ट के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा की पूर्व सदस्य मंगली बाई रावटे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय मंगली बाई रावटे अत्यंत सरल, विनम्र और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के लोगों के सुख-दुःख में सदैव सहभागिता निभाते हुए सेवा और सहयोग की भावना से कार्य किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके व्यक्तित्व में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा का भाव स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता था। उनके निधन से समाज ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है। कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा विजय गोयल और आरोपी मुंशी का नाम अनिल साल्वे बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ जांच गंज पुलिस कर रही है। देवेंद्र नगर निवासी कारोबारी विजय गोयल ने पुलिस को बताया, कि उसकी ‘आयरन एंड स्टील ट्रेडिंग’ की कंपनी है। अरिहंत कार्यालय स्टेशन रोड में उसका ऑफिस है। कंपनी के पैसों को पार्टियों से लाने और उसे बैंक में जमा करने की…

Read More