खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।
कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा विजय गोयल और आरोपी मुंशी का नाम अनिल साल्वे बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ जांच गंज पुलिस कर रही है।
देवेंद्र नगर निवासी कारोबारी विजय गोयल ने पुलिस को बताया, कि उसकी ‘आयरन एंड स्टील ट्रेडिंग’ की कंपनी है। अरिहंत कार्यालय स्टेशन रोड में उसका ऑफिस है। कंपनी के पैसों को पार्टियों से लाने और उसे बैंक में जमा करने की जिम्मेदार अनिल साल्वे को दी थी।
अनिल साल्वे ने पार्टियों से 10 लाख रुपए कंपनी का लिया, लेकिन उसे बैंक में जमा नहीं करके फरार हो गया। कारोबारी ने अनिल को फोन किया, लेकिन उसका फोन भी बंद बता रहा है। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
गंज निरीक्षक सुनील दास ने बताया, कि कारोबारी की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अनिल साल्वे के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


