Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के गोण्डाहूर थाना पुलिस ने अवैध रूप से वन्य प्राणी भालू का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जंगली भालू की खाल, शिकार में उपयोग किए गए जाल, छुरी, कुल्हाड़ी और एक मोटर साइकिल बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 51 तथा बीएनएस की धारा 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कांकेर पुलिस ने…
ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में नई पहचान बना रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ देश की अर्थव्यवस्था का पावर इंजन है और अब हमारा राज्य ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित दूसरे छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हरित सम्मेलन की उपयोगिता इसलिए और बढ़ जाती है क्योंकि इसके माध्यम से पॉलिसी मेकिंग से जुड़े लोग,…
KWNS – व्यास पाठक, रायपुर। CG के सरकारी स्कूलों में शिक्षक-छात्र अनुपात को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। राज्य के कई स्कूलों में निर्धारित मानक के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता नहीं है। इस बात को प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने विधानसभा में स्वीकार किया है। विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि नियम के मुताबिक हर 30 छात्रों पर एक शिक्षक होना जरूरी है, लेकिन प्रदेश के सभी स्कूलों में यह व्यवस्था अभी पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक Raghvendra Singh के सवाल के जवाब में दी गई। उन्होंने…
राजस्व सेवाओं में डिजिटल पारदर्शिता और आपदा प्रबंधन को मिलेगा नया बल मुंगेली जिला के विजयपुर और सरगुजा जिला के देवगढ को उप तहसील बनाने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु कुल 4 हजार 808 करोड़ 73 लाख 96 हजार रुपए की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। इसमें भू-राजस्व एवं जिला प्रशासन के लिए 2,206 करोड़ 2 लाख 97 हजार रुपए, राजस्व विभागीय व्यय के लिए 20 करोड़ 62 लाख 64 हजार रुपए, पुनर्वास के लिए 2 करोड़ 94 लाख…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त पड़े पंचायत पदों को भरने के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दिया है। निर्वाचन भवन नवा रायपुर से जारी निर्देशानुसार अब बस्तर जिले की 21 ग्राम पंचायतों में पंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए अवगत कराया गया है कि यह पूरी चुनावी प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जाने वाली नई फोटोयुक्त मतदाता सूची पर आधारित होगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत फरसागुड़ा में बीती रात एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अचानक आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे थे। उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति कुएं में गिर गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने देर रात उसका शव बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि मृतक त्रिनाथ शराब का आदी था। परिजनों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास भी किया था, लेकिन त्रिनाथ ने उनकी बात नहीं मानी। इसी कारण बीती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। शहर की सामाजिक संस्था अनोखी सोच ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए लोगों का दिल जीत लिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटी की शादी का पूरा जिम्मा उठाकर संस्था ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। संस्था ने बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक युवती की शादी का बीड़ा उठाया और वन देवी मंदिर में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया। शादी की पूरी व्यवस्था अनोखी सोच संस्था के सदस्यों ने मिलकर की। आम तौर पर शादियों में ढोल-नगाड़ों के साथ बारात, नाचते-गाते बाराती और…
खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक,रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरपालिकाओं और त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम एवं उप चुनाव 2026 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने और उसके पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार स्थानीय निकायों की मतदाता सूची 1 अप्रैल 2026 की स्थिति के आधार पर तैयार की जाएगी। जिन मतदाताओं के नाम भारत निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में संबंधित क्षेत्र, वार्ड या पंचायत में दर्ज होंगे, वही स्थानीय निकायों की निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के पात्र होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार दावे-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 23 अप्रैल 2026 तक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जीवन में चुनौतियाँ चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, अगर हौसले मजबूत हों तो रास्ते खुद बन जाते हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित सक्षम कैंटीन से जुड़ी दिव्यांग विश्नोई की, जिन्होंने शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की राह चुनकर समाज के लिए मिसाल पेश की है। विश्नोई बचपन से ही शारीरिक दिव्यांगता से जूझ रही हैं और उन्हें चलने-फिरने के लिए बैसाखियों का सहारा लेना पड़ता है। इसके बावजूद उन्होंने कभी अपनी परिस्थितियों को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। वे हमेशा अपने पैरों पर खड़े होकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। सामाजिक सद्भाव, समानता और जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में सरकार द्वारा संचालित अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना आज वास्तविक सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के युवा दम्पत्ति अभिषेक आदिले और बबीता देवांगन की कहानी समाज में नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव का संदेश देती है। कोरबा के आदिले चौक, पुरानी बस्ती के निवासी अभिषेक आदिले हैं और जो अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं, तथा जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम चोरिया, तहसील सारागांव की रहने वाली 20 वर्षीया बबीता देवांगन, जो अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय से हैं, ने…

