खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत फरसागुड़ा में बीती रात एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। अचानक आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे थे। उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति कुएं में गिर गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने देर रात उसका शव बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि मृतक त्रिनाथ शराब का आदी था। परिजनों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास भी किया था, लेकिन त्रिनाथ ने उनकी बात नहीं मानी। इसी कारण बीती रात नशे में धुत होकर वह कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
भानपुरी थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फरसागुड़ा के बड़े पारा निवासी त्रिनाथ शराब के नशे में घर से निकला था। देर रात अंधेरे के कारण वह सरकारी कुएं के पास पहुंचा और उसमें गिर गया।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। रात के अंधेरे और कुएं की गहराई के कारण शव निकालना मुश्किल था। इसलिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने रात में ही अपने उपकरणों का उपयोग कर टॉर्च की रोशनी में त्रिनाथ के शव को बाहर निकाला। यह अभियान देर रात तक चला और शव पुलिस को सौंप दिया गया।
Trending
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण


