Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
- दुर्ग पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: गोवा से छत्तीसगढ़ तक फैले अंतरराज्यीय सट्टा गिरोह का पर्दाफाश: 5 आरोपी गिरफ्तार
- “मलेरिया मुक्त भारत” के संकल्प के साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जन-जागरूकता अभियान का शंखनाद
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत राज्य में क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को गति देने तथा विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित “छत्तीसगढ़ राज्य क्षमता निर्माण क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति” की पहली बैठक 17 मार्च 2026 को अपराह्न 4 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाइब्रिड मोड (भौतिक एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) में आयोजित होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव के प्रशासनिक मार्गदर्शन में गठित यह समिति राज्य में मिशन कर्मयोगी के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करने, विभागों में संचालित प्रशिक्षण…
किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्यरत है डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी की। इस दौरान देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18 हजार 640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के 24 लाख 71 हजार किसानों के खातों में 498.83 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रधानमंत्री…
शिक्षा में बड़ा निवेश, नए स्कूल, डिजिटल पढ़ाई शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने सरकार की बड़ी पहल: 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 22 हजार 466 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। विधानसभा में बजट भाषण के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि यह बजट राज्य में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा को अपनी प्राथमिकताओं में प्रमुख स्थान दिया…
आधुनिकीकरण और निःशुल्क विधिक सहायता पर सरकार का बड़ा जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने राज्य की न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत 1221 करोड़ 26 लाख 45 हजार रुपये का बजट मांग विधानसभा में प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया। विधि मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए, अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर न्यायालय भवनों तथा न्यायिक अधिकारियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। छत्तीसगढ़ सरकार की छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। सरगुजा जिले की धनेश्वरी साहू जो न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हुई हैं, बल्कि अब अन्य ग्रामीणों के लिए ’रोजगार प्रदाता’ की भूमिका भी निभा रही हैं। संघर्ष से स्वावलंबन तक का सफर सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गुमगराकलां की रहनी धनेश्वरी साहू बताती हैं कि ’जय संतोषी मां स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ने से पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण थी। जीवनयापन के सीमित संसाधनों के…
जिले में पदस्थ महिला शक्ति के सहयोग से हासिल हुई उपलब्धि खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचलों और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बसे बस्तर जिले ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। राज्य पोर्टल द्वारा 11 मार्च 2026 तक जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार बस्तर जिला आयुष्मान भारत और वय वंदन कार्ड वितरण के मामले में प्रदेश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले जिलों की अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो गया है। कठिन रास्तों और भाषाई विविधताओं के बावजूद जिला प्रशासन की सक्रियता का ही परिणाम है कि आज बस्तर स्वास्थ्य…
मुख्यमंत्री साय ने किया टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब में टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायपुर में टीजेएसबी सहकारी बैंक की नई शाखा खुलने से प्रदेश की सहकारी गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता की भावना हमें सिखाती है कि हम मिलजुलकर आगे बढ़ें और एक-दूसरे को मजबूत बनाएं। मुख्यमंत्री साय ने टीजेएसबी सहकारी बैंक की रायपुर शाखा में 24 घंटे संचालित एटीएम का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. केशव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में थाना मौदहापारा पुलिस और एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया गया है जिसने अपने नियोक्ता की 1,95,000/- रुपये की रकम गबन करने के साथ ही चोरी का वाहन भी अपने कब्जे में रखा था। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक प्रधान उर्फ बाबा, 25 वर्षीय निवासी ग्राम जाडामुड़ा, थाना बसना, महासमुंद का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अभिषेक प्रधान एम.जी. रोड स्थित अशोक ब्रदर्स सेनेटरी दुकान में पिछले 4-5 वर्षों से सेल्समैन एवं रिकवरी का कार्य करता था और मालिक के भरोसे में था। प्रार्थी राजेश…
संलिप्त लोगों के विरुद्ध की गई कड़ी कार्रवाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में किसी भी कीमत पर अवैध मादक पदार्थों की खेती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने शासन और प्रशासन के सभी अधिकारियों को इस मामले की गंभीरता से जांच करने तथा इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के परिपालन में आयुक्त, भू-अभिलेख छत्तीसगढ़ द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक, रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्वमंगल फाउंडेशन द्वारा महिला सशक्तियों के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही दिव्यांग बच्चियों को भी प्रोत्साहित किया गया और उन्हें शिक्षा व आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के बारे में फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष अनीता दुबे ने जानकारी देते हुए…

