Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- इंद्रावती पर ‘रेत माफिया’ का सर्जिकल स्ट्राइक: करोड़ों के वारे-न्यारे और प्रशासन की नींद
- बीजापुर शिक्षक आत्महत्या मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 पर FIR दर्ज ठेकेदार गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
- अबूझमाड़ की नन्ही धड़कनों को मिला नया जीवन: ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से पारुल की सफल वापसी
- मुख्यमंत्री साय ने 815 हज यात्रियों को दी शुभकामनाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए पहली बार मिला ‘स्पेशल मेडिकल किट’
- रायपुर शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित: 61 सदस्यों की टीम में संतुलन साधने की कोशिश
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Author: Khabar World
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अबुझमाड़िया युवाओं से किया आत्मीय संवाद सुदूर संवेदनशील क्षेत्रों के अबुझमाड़िया युवाओं ने पहली बार देखा रायपुर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नारायणपुर जिले के सुदूर संवेदनशील एवं पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आए अबुझमाड़िया युवाओं ने आज नया रायपुर स्थित नवीन विधानसभा में सदन की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। लोकतंत्र के इस जीवंत मंदिर में पहुंचकर युवाओं ने शासन-प्रशासन की विधायी कार्यप्रणाली को करीब से समझा और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को अनुभव किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वनमंत्री केदार कश्यप ने इन युवाओं से मुलाकात की। स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिला प्रशासन सुकमा ने शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए कोंटा विकासखंड के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सुकमा कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा द्वारा की गई। पहले मामले में कोंटा विकासखंड के प्रभारी मंडल संयोजक पी. श्रीनिवास राव (मूल पद प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला जग्गावारम) को निलंबित किया गया है। जांच में सामने आया कि उन्होंने आवासीय संस्थाओं के पर्यवेक्षण में गंभीर लापरवाही बरती और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना की। प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल…
*जमीन-मकान की रजिस्ट्री होगी अधिक सरल, सुलभ और कम खर्चीली-वाणिज्यिक कर मंत्री चौधरी* *छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित* KWNS – व्यास पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 को आज ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस विधेयक के पारित होने से अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर बाजार मूल्य के आधार पर लगाया जाने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त हो गया है। वाणिज्यिक कर मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने बताया कि इस निर्णय से प्रदेश के आम नागरिकों, किसानों, मध्यमवर्गीय परिवारों तथा संपत्ति के क्रय-विक्रय से जुड़े लाखों लोगों को…
एकीकृत कृषि मॉडल अपनाकर लक्ष्मी हर साल कमा रहीं लाखों रुपये खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद के निकटस्थ ग्राम सढ़ौली की महिला कृषक श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर ने अपने नवाचार और परिश्रम के बल से एक अद्भुत मिशाल पेश की है। लक्ष्मी को पहले परंपरागत खेती पर निर्भर रहने के कारण अधिक मेहनत करने पर भी उन्हें अपने मेहनत के अनुरूप आय नहीं मिल पाती थी। लेकिन मत्स्य विभाग के अधिकारियों के संपर्क एवं मार्गदर्शन करने से उनका ध्यान मछली पालन की ओर बढ़ा। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वर्ष 2021-22 में उन्होंने अपनी 0.94 हेक्टेयर…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शताब्दी पांडे ने ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ को प्रदेश में सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक केवल एक कानूनी प्रावधान नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की आस्था और अधिकारों की सुरक्षा का मजबूत आधार है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से प्रदेश के कई आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में लालच, दबाव, भय या छल-कपट के माध्यम से धर्म परिवर्तन की शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों ने न…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता शताब्दी पांडे ने ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ को प्रदेश की सांस्कृतिक अस्मिता, सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक और आवश्यक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक प्रदेश के गरीब, शोषित, आदिवासी और वंचित वर्गों की आस्था की रक्षा के लिए मजबूत कानूनी आधार प्रदान करता है। लंबे समय से प्रदेश के कई क्षेत्रों में लालच, भय, दबाव और छल-कपट के माध्यम से धर्म परिवर्तन की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिससे सामाजिक ताना-बाना प्रभावित होता रहा है। इस विधेयक के माध्यम से…
अब प्लास्टिक वेस्ट से चमकेंगी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्लास्टिक कचरे (वेस्ट) का उपयोग कर टिकाऊ और मजबूत सड़कें बनाई जा रही हैं। इसमें डामर के साथ 8 प्रतिशत प्लास्टिक कचरा मिलाकर उपयोग किया जाता है, जिससे सड़कों की मजबूती और सर्विस लाइफ बढ़ती है, साथ ही यह पर्यावरण को भी स्वच्छ रखता है। छत्तीसगढ के सरगुजा जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन की दिशा में नवाचार किया गया है। जिले में अब प्लास्टिक वेस्ट का उपयोग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए किया जा…
कवर्धा में पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर द्वारा विबी-जी-राम-जी ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव विषय पर वार्तालाप का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन पत्र सूचना कार्यालय (PIB), रायपुर द्वारा कल कवर्धा में एक दिवसीय वार्तालाप (मीडिया कार्यशाला ) का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय विबी-जी-राम-जी (VBG-RAM-G) ग्रामीण भारत का परिवर्तनकारी बदलाव था । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा और विशिष्ट अतिथि के रूप में कवर्धा जिला कलेक्टर गोपाल वर्मा उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि गणेश शंकर मिश्रा ने इस…
KWNS – रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल एवं राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से राज्य के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से 13 से 18 मार्च तक आयोजित 6 दिवसीय विशेष फेम (FAM) ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। यह आयोजन राज्य सरकार की दूरदर्शी सोच और पर्यटन को आर्थिक विकास के प्रमुख साधन के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस ट्रिप में देश के विभिन्न राज्यों—दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा, चेन्नई, बेंगलुरु एवं अंडमान-निकोबार से आए लगभग 30 टूर ऑपरेटर एवं ट्रैवल…
ग्रामीण जल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में जल जीवन मिशन 2.0 के तहत केन्द्र और राज्य के बीच एमओयू कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल की वर्चुअल मौजूदगी में अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर एक्सचेंज किया। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में यह पहल ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि “हर घर जल”…

