खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिला प्रशासन सुकमा ने शासकीय कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए कोंटा विकासखंड के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई सुकमा कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा द्वारा की गई।
पहले मामले में कोंटा विकासखंड के प्रभारी मंडल संयोजक पी. श्रीनिवास राव (मूल पद प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला जग्गावारम) को निलंबित किया गया है। जांच में सामने आया कि उन्होंने आवासीय संस्थाओं के पर्यवेक्षण में गंभीर लापरवाही बरती और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना की। प्रशासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, सुकमा निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
दूसरे प्रकरण में कोंटा विकासखंड के उरसांगल बालक आश्रम में पदस्थ प्रभारी अधीक्षक संतोष कुमार नाग को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। जांच में पाया गया कि वे बिना पूर्व सूचना संस्था से अनुपस्थित रहे, कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया और शासकीय निर्देशों की अवहेलना की। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 तथा वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 का उल्लंघन माना गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, छिंदगढ़ निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अवहेलना या कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


