Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त
Author: Khabar World
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृष्णा पब्लिक स्कूल, सरोना में आयोजित गरिमामय समारोह में समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाली सभी महिलाओं को “नारी गौरव सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद, महिलाएं और नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती कौशल्या देवी साय (मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय आदिवासी कवर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम रायपुर के मार्गदर्शन में आज तहसील रायपुर अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माणों को हटाया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम कांदूल के खसरा नंबर 141/1 की शासकीय भूमि पर कुछ व्यक्तियों ने अवैध कब्जा कर रखा था। यह भूमि ग्राम कांदूल से मुरा तक प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए आरक्षित थी। प्रशासन की टीम ने बुलडोज़र की सहायता से भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया और प्रस्तावित…
स्वास्थ्य विभाग की भूमिका पर उठे सवाल… खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पोटा केबिन छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। घटना उजागर होते ही शिक्षा विभाग और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गर्भवती पाई गई छात्राओं में दो छात्राएं 12वीं कक्षा की हैं, जबकि एक छात्रा 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है। बताया जा रहा है कि 12वीं की दोनों छात्राएं हाल ही में बोर्ड परीक्षा में भी शामिल हुई थीं। जांच में सामने आया है…
योजनाओं के लाभ से बच्चों को दिला रहीं मॉडल स्कूल में शिक्षा खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली नीरा साहू इसका जीवंत उदाहरण हैं। बिहान (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) और महतारी वंदन योजना के संगम ने उन्हें एक साधारण गृहिणी से एक सफल उद्यमी बना दिया है। समूह से जुड़ाव और स्वरोजगार की शुरुआत नीरा साहू बताती हैं कि उनकी सफलता की कहानी सरस्वती स्व-सहायता समूह से जुड़ने के साथ शुरू हुई। समूह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। आदिवासी बहुल कोंडागांव जिले के विकासखंड कोंडागांव के ग्राम जरेबेंदरी निवासी कृषक श्री जयराम देवांगन ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर मछली पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस योजना के माध्यम से उन्होंने अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। पूर्व में श्री जयराम देवांगन पारंपरिक रूप से धान एवं मक्का की खेती करते थे, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये की आय ही प्राप्त होती थी। सीमित आय के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति में विशेष सुधार नहीं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू युवती एनु ने, जो आज “स्कूटी दीदी” के नाम से जानी जाती हैं। संसाधनों की कमी, सामाजिक दबाव और सीमित अवसरों के बावजूद एनु ने न केवल आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाया, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को भी सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई। एनु का जन्म एक सामान्य ग्रामीण परिवार में हुआ, जहाँ आर्थिक स्थिति सशक्त नहीं थी। परिवार में आय के सीमित स्रोत थे,…
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र स्थल गढ़फुलझर के नानकसागर में आयोजित होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका तथा विशेष कीर्तन समागम और अरदास में भाग लेकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सिख समाज की ओर से मुख्यमंत्री को सरोफा भेंट कर आत्मीय सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि गढ़फुलझर की पावन धरती स्थित नानकसागर अत्यंत…
मंत्री टंकराम वर्मा ने 7.82 करोड़ की लागत से बनने वाले नवापारा–सकरी–सतभांवा मार्ग का किया भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-बलोदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रविवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम सकरी में नवापारा–सकरी–सतभांवा मार्ग निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। पुल-पुलियों सहित इस मार्ग का निर्माण 7 करोड़ 82 लाख 58 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने…
विद्युत उपभोक्ता रहे सतर्क, सतर्कता ही समझदारी मोर बिजली मोबाइल एप केवल Play Store या App Store से ही डाउनलोड करें खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के पंजीयन अथवा किसी भी प्रकार के भुगतान के लिए किसी अनजान वॉट्सएप, मेल अथवा एसएमएस पर क्लिक करने से बचें । मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के नाम पर किसी भी लिंक या एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। छत्तीसगढ राज्य पॉवर कंपनी अपनी किसी भी योजना अथवा सेवा के लिए कभी भी कोई एपीके पाइल अथवा कोई वेब लिंक नहीं भेजती है। छत्तीसगढ राज्य पॉवर कंपनी से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बस्तर जिले में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण स्तर पर इसकी पहुंच को डिजिटल रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसी कड़ी में शनिवार 14 मार्च को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में टोरेंट प्रोजेक्ट (टेली मॉनिटरिंग फॉर रूरल हेल्थ ऑर्गनाइजर्स ऑफ छत्तीसगढ़) विषय पर एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें…

