खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। आदिवासी बहुल कोंडागांव जिले के विकासखंड कोंडागांव के ग्राम जरेबेंदरी निवासी कृषक श्री जयराम देवांगन ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर मछली पालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस योजना के माध्यम से उन्होंने अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।
पूर्व में श्री जयराम देवांगन पारंपरिक रूप से धान एवं मक्का की खेती करते थे, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये की आय ही प्राप्त होती थी। सीमित आय के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति में विशेष सुधार नहीं हो पा रहा था। वर्ष 2022-23 में उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अपनी 1.40 हेक्टेयर भूमि में तालाब निर्माण का निर्णय लिया। इसके लिए लगभग 15.40 लाख रुपये की लागत से तालाब का निर्माण कराया गया, जिसमें शासन की ओर से उन्हें 6.16 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। तालाब निर्माण के बाद उन्होंने आधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए मछली पालन के साथ-साथ मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया।
नई तकनीकों और मेहनत के परिणामस्वरूप उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जहां पहले उन्हें खेती से लगभग 1 लाख रुपये की वार्षिक आय प्राप्त होती थी, वहीं अब मछली पालन के माध्यम से उन्हें लगभग 7 लाख रुपये की आय प्राप्त हो रही है, जो पहले की तुलना मंन लगभग छह गुना अधिक है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और आज वे आत्मनिर्भर बनकर अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बने हैं।
कृषक श्री जयराम देवांगन ने शासन की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा जिला प्रशासन और मत्स्य विभाग के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शासन की इस योजना से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और वे भविष्य में इस कार्य को और विस्तार देने की योजना बना रहे हैं।
Trending
- जशपुर का केरे गांव: छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन का उभरता ‘मॉडल’
- सुकमा प्रशासन की तत्परता और आयुष्मान योजना से मिला आदिवासी महिला को ‘नया जीवन’
- हर प्रतिभा को मिलेगा मंच, उत्कृष्ट खिलाड़ियों का संवरेगा भविष्य : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
- दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जापानी प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक भेंट: छत्तीसगढ़ में वैश्विक निवेश का नया अध्याय
- भाजपा का ‘मिशन ट्रेनिंग’: चुनाव नहीं, विचारधारा पर फोकस- सांसद संतोष पांडेय
- दुर्ग डबल मर्डर केस: फेसबुक से शुरू हुआ ‘इश्क’, दोहरे हत्याकांड पर हुआ खत्म
- रायपुर पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य ध्वस्त


