Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मासूम से दरिंदगी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों की सजगता ने बचाई 3 साल की बच्ची की जान
- मुख्यमंत्री साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की सौजन्य मुलाकात
- युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी
- सुशासन की नई मिसाल- नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन
- विशेष ग्राम सभा में ग्रामवासियों को जनगणना के सम्बन्ध किया जा रहा है जागरुक
- खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : अरुण साव
- बस्तर सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर
- नक्सलमुक्त बस्तर में अब हो रहा है तेजी से अधोसंरचना निर्माण
Author: Khabar World
कब होगा टॉस, A TO Z जानकारी नई दिल्ली। RCB vs SRH मैच के साथ आज इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का आगाज हो जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घर (M Chinnaswamy Stadium) पर होने वाले इस मैच को जीतकर सकारात्मक शुरुआत चाहेगी। टीम ने पिछले संस्करण अपना पहला खिताब जीता था। दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना एकमात्र खिताब 2016 में जीता था, फिलहाल उनके कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण बाहर हैं और तब तक ईशान किशन के हाथों में कमान सौंपी गई है। जानिए आज होने वाले इस मैच की ए टू जेड डिटेल। RCB vs SRH…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में अवैध बिजली कनेक्शन और लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार मकान में नहाने के लिए था। मासूम बच्ची की मौत के बाद उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, रोज़ी-मजदूरी करने वाले रमेश सिंह अपने परिवार के साथ उस निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी 5 वर्षीय बेटी नहाने के समय खुले बिजली के तार की चपेट में आ गई। बच्ची को तड़पता देख पिता रमेश और उनकी…
छुट्टी के दिन भी खुलेंगे जोन ऑफिस, 17% पेनल्टी से बचने की अपील… खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर निगम बकाया टैक्स वसूली के लिए बड़े बकायादारों से सीधे संपर्क कर रही है। मोबाइल कॉल और मैसेज के जरिए उन्हें बकाया राशि तुरंत जमा करने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही साफ चेतावनी दी जा रही है कि भुगतान नहीं करने पर कुर्की और सीलबंदी की कार्रवाई की जाएगी। निगम के सभी जोन कार्यालयों के राजस्व काउंटर 28 मार्च (शनिवार), 29 मार्च (रविवार) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी खुले रहेंगे। इन दिनों आम दिनों की तरह ही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ का कांकेर जिला तय समय-सीमा से पहले नक्सल मुक्त होने की ओर अग्रसर है। जिले में बचे 19 नक्सलियाें के आत्मसमर्पण करने की संभावना हैं। इनमें डीवीसीएम चंदर और एसीएम रूपी सहीत कांकेर की परतापुर एरिया कमेटी के सदस्य शामिल हैं। इनके आत्मसमर्पण के साथ ही कांकेर जिला पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, परतापुर एरिया कमेटी के यह 19 नक्सली अबूझमाड़ और कांकेर के नक्सल प्रभावित इलाकों में छिपे हुए थे, ये सभी कोइलीबेड़ा के रास्ते कंकेर जिला मुख्यालय पहुंचने की जानकारी मिली हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में महिला नक्सली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जब पूर्व आर्मी कोच गुरविंदर सिंह ने बाबूलाल हेम्ब्रम को उनकी शारीरिक बनावट के आधार पर अन्य खेल छोड़कर वेटलिफ्टिंग अपनाने की सलाह दी, तब झारखंड के रामगढ़ जिले के केरिबांदा गांव के इस किशोर के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी—इस खेल को जारी रखने के लिए पैसे जुटाना। लेकिन हार मानने के बजाय बाबूलाल ने निर्माण स्थलों पर बांस की लकड़ियों और लोहे की रॉड से अभ्यास शुरू किया। बाद में उन्होंने झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSPS) के कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया, जिसके लिए उन्हें रोज़ 60 किलोमीटर का सफर तय कर कोच गुरविंदर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस अधिकारियों, कलेक्टरों और एसपी के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे है। यह बैठक पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आयोजित की गई, ताकि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। बैठक में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सप्लाई सिस्टम सुचारु…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि सभी मंत्री बरसाती मेंढक की तरह बाहर निकलकर एक्साइज ड्यूटी कम करने की बधाई दे रहे हैं, लेकिन एक्साइज ड्यूटी कम करने से क्या पेट्रोल और डीजल की कीमत कम हुई ? इससे केवल तेल कंपनियों को फायदा होगा। आज भी उसी रेट पर पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। एक्साइज ड्यूटी कम करने से जनता को इसका फायदा नहीं मिल रहा। आबकारी विभाग में मैन पावर सप्लाई को लेकर बैज ने कहा, सरकार अपने नेताओं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दुबई (यूएई) स्थित अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक मंच साहित्य अर्पण द्वारा प्रतिवर्ष हिन्दी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार एवं संवर्धन के लिए समर्पित साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य सेवियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। छत्तीसगढ़ के जिला रायपुर विकासखंड धरसीवां के शासकीय प्राथमिक शाला कन्हेरा में पदस्थ शिक्षिका एवं साहित्यकार हर्षलता मिश्रा को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए साहित्य अर्पण मंच, दुबई की मुख्य कार्यक्रम अधिकारी (सीईओ) नेहा शर्मा ने हिन्दी गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया। शिक्षिका हर्षलता मिश्रा साहित्य सर्जन के साथ नवाचारी शिक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों से मानवता की मिसाल पेश करने वाली खबर सामने आई है, जहां ITBP के जवानों और नारायणपुर पुलिस ने मिलकर एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए कठिन परिस्थितियों में साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। यह मामला इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के अबूझमाड़ क्षेत्र के सुदूर गांव बोटेर का है, जहां एक गर्भवती महिला की हालत अचानक गंभीर हो गई। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सड़क सुविधा के अभाव के कारण महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाना बेहद चुनौतीपूर्ण था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ITBP की 29वीं बटालियन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली के तत्वाधान में जिले में कुल सात स्थानों पर प्याऊ घर खोला गया। जिसका शुभारंभ जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर लौदा में पुन्नूलाल मोहले विधायक एवं कुंदन कुमार कलेक्टर के हाथों हुआ। इसी प्रकार मुंगेली में रामनवमी के अवसर पर जयप्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मुंगेली के सौजन्य से उनकी उपस्थिति में प्याऊ घर का उद्घाटन हुआ। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा पूरे प्रदेश में प्रतिवर्ष पूरे एक माह तक प्याऊ घर संचालित किया जाता है। जिसमें जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं समाज सेवी व्यक्तियों के माध्यम से…

