खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागीय आयुक्तों, पुलिस अधिकारियों, कलेक्टरों और एसपी के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ले रहे है। यह बैठक पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति को देखते हुए आयोजित की गई, ताकि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
बैठक में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल, डीजल और उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण और वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सप्लाई सिस्टम सुचारु रूप से चलता रहे।
मुख्यमंत्री ने अफवाहों और भ्रामक खबरों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए लोग किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्थिति का फायदा उठाकर जमाखोरी, कालाबाजारी या कृत्रिम संकट पैदा करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।
बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार के साथ आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल व गैस डिवीजन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


