Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बैहाकापा संकुल तरवरपुर के प्रतिभाशाली छात्र सौरभ कुर्रे ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में कक्षा छठवीं के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का वातावरण है। सौरभ की इस सफलता पर उनके माता-पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके बेटे की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से सौरभ ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू द्वारा इंटेकवेल स्थित सागर , सरिता ,नीर क्षीर एवं खारुन पंप हाउस से रॉ वाटर पंपों का निरीक्षण कर संचालित पंपों की क्षमता , संचालन की स्थिति , सभी सब स्टेशन 33 के वी/11के वी की प्रशासनिक व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।इस दौरान नगर निगम कार्यपालन अभियंता जल नर सिँह फरेन्द्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारीगण की इंटेकवेल में उपस्थिति रही। नगर निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू द्वारा सभी पंपों तथा मोटर इत्यादि का मेंटेनेंस ग्रीष्म ऋतु में कोई दिक्कत न हो,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गणेश नगर वार्ड-5 में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची गुरप्रीत कौर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, गुरुवार 19 मार्च की शाम को खुशी का अपने बड़े भाई से किसी बात पर विवाद हुआ था। भाई की डांट से क्षुब्ध होकर चौथी कक्षा की इस छात्रा ने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था; पिता पेशे से ड्राइवर हैं और मां ब्यूटी पार्लर गई हुई थीं। शोर सुनकर जब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिलीप (उम्र 45-50 वर्ष) के रूप में की गई है, जिसकी एक माह पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। उरला थाना पुलिस के मुताबिक, फिलहाल कंकाल बरामद हुआ है और टीम मौके पर जांच कर रही है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर स्थित बिलासपुर जलाशय (डैम) में बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। डैम का एक हिस्सा अचानक क्षतिग्रस्त होने के कारण लाखों गैलन पानी अनियंत्रित होकर निचले रिहायशी इलाकों में घुस गया है। इस घटना ने एक दर्जन से अधिक गांवों में तबाही मचा दी है, जिससे हजारों ग्रामीणों का जीवन संकट में पड़ गया है। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन अलर्ट हुआ। प्रभावित गांवों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने स्थिति को जल्द नियंत्रण में लेने का आश्वासन दिया है। बता दें कि दो दिन पहले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-डोंगरगढ़। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार डोंगरगढ़ में माँ बम्लेश्वरी के दर्शन किए। उन्होंने बताया, शक्ति आराधना के महापर्व चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ डोंगरगढ़ के पावन पर्वत पर विराजमान माँ बम्लेश्वरी के दर्शन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ के चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस पावन अवसर पर नीचे स्थित माँ छोटी बम्लेश्वरी के भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ बम्लेश्वरी की कृपा से हम सभी के जीवन…

Read More

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। देवी चंद्रघंटा वीरता, शौर्य और सुरक्षा की देवी मानी जाती हैं। माता के मस्तक पर अर्धचंद्र की आकृति है और घंटी के आकार में उनका आभूषण उन्हें विशेष बनाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा करने के साथ उनसे जुड़ा एक खास उपाय करने से व्यक्ति के जीवन में न केवल साहस और आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि शत्रु भी दोस्त बनने लगते हैं। मां चंद्रघंटा के विशेष उपाय शनिवार 21 मार्च 2026 को मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए सुबह स्नान करने के बाद सफेद दूध में हल्दी मिलाकर यह…

Read More

नई दिल्ली। नजर और सब्र के साथ, रणवीर सिंह सबसे बड़े भारतीय स्टार बन गए है। ‘धुरंधर 2’ ने ‘धुरंधर’ की इस लाइन को सच साबित कर दिया है, “किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वो वक्त आने पर बदलती है।” धुरंधर द रिवेंज पहले ही एक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नए बेंच मार्क सेट किए हैं। फिल्म का इतना बज बना हुआ है कि पेड प्रीव्यू शोज के बाद जहां इसने ऐतिहासिक ओपनिंग की तो वहीं दूसरे दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस लूट लिया और कमाई के सारे रिकॉर्ड…

Read More

नई दिल्ली। मार्च और अप्रैल को वसंत ऋतु कहा जाता है। सर्दियों में शरीर में कफ जमा हो जाता है, लेकिन वसंत में यह कफ पिघलने लगता है। इसके कारण इन महीनों में सर्दी-खांसी, आलस, पाचन की कमजोरी और भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस समय खान-पान और दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी है। आयुर्वेद के अनुसार वसंत ऋतु में सुबह जल्दी उठना और व्यायाम करना बहुत फायदेमंद होता है। सही दिनचर्या और संतुलित आहार अपनाने से शरीर स्वस्थ रहता है और मौसम से होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। इस मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थ खाने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ कैंप पर हुए माओवादी हमले के मामले में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट बीजापुर जिले के धर्मावरम क्षेत्र में स्थापित नए कैंप पर हुए हमले से जुड़ी है, जिसमें सीआरपीएफ के करीब एक दर्जन जवान घायल हुए थे। जानकारी के अनुसार, 16 जनवरी 2024 को माओवादियों ने एक साथ बीजापुर के धर्मावरम, चिंतावागु और पामेड स्थित सीआरपीएफ कैंपों पर समन्वित हमला किया था। इस बड़े हमले में लगभग 300 माओवादी शामिल थे, जिन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। NIA द्वारा दाखिल सप्लिमेंट्री चार्जशीट में…

Read More