खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला बैहाकापा संकुल तरवरपुर के प्रतिभाशाली छात्र सौरभ कुर्रे ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो में कक्षा छठवीं के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का वातावरण है। सौरभ की इस सफलता पर उनके माता-पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके बेटे की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से सौरभ ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के शिक्षकों ने भी सौरभ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि सौरभ प्रारंभ से ही मेधावी एवं परिश्रमी छात्र रहा है। उन्होंने सौरभ को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


