Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान ,मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट: 74 वर्षों के सामूहिक अनुभव के साथ दो पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त, कमिश्नर ने दी भावभीनी विदाई
- दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: हेरोइन तस्करी के संगठित नेटवर्क का खात्मा, 5 गिरफ्तार
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई- मुख्यमंत्री साय
- विश्व मजदूर दिवस पर मेडिकल टीम लोरमी की सराहनीय पहल; उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी कराया स्वास्थ्य परीक्षण
Author: Khabar World
उत्पादन प्रोसेसिंग से लेकर एक्वा टूरिजम से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय एक्वा पार्क बनने से प्रदेश में मछली व्यवसाय को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही मछली पालन के क्षेत्र में एक नये युग की शुरूआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के कोरबा जिले में हसदेव बांगो डुबान जलाशय में पहला एक्वा पार्क स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत केन्द्र सरकार से 37 करोड़ 10 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत हो चुकी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर स्थित वृंदावन हॉल में रविवार को छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कांफेडरेशन का राज्य स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए संगठन के आगामी नेतृत्व का चयन किया। महासचिव पद पर कड़ा मुकाबला: महासचिव पद के लिए इस बार मुकाबला काफी रोचक रहा। वर्तमान महासचिव पद के लिए दो प्रमुख उम्मीदवार मैदान में थे — धनेश सोलंकी और निवर्तमान महासचिव अजीत प्रसाद। वोटों की गिनती के बाद धनेश सोलंकी ने 31 मतों से निर्णायक जीत दर्ज की और कांफेडरेशन के नए…
प्रधानमंत्री जनमन योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की राज्यपाल ने खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (प्रधानमंत्री जनमन योजना) के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे केवल फील्ड रिपोर्ट पर निर्भर न रहें बल्कि निचले स्तर पर जाकर योजनाओं का क्रियान्वयन देंखें। राज्यपाल डेका ने प्रदेश के पीएम जनमन क्षेत्रों में विभिन्न विभागों के कार्याे की समीक्षा की और संचालित कार्याे की जमीनी हकीकत देखने के लिए इन ग्रामों का दौरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजना का मूल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 446.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 739.1 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 240.8 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 438.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 439.1 मि.मी., गरियाबंद में 373.8 मि.मी., महासमुंद में 394.5 मि.मी. और धमतरी में 372.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में प्रधान पाठक की लाश उनके घर के बाथरूम में लटकती हुई मिली है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना कोंटा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार कोंटा वार्ड-7 निवासी मृतक प्रधान पाठक का नाम चैन सिंह नेताम था, जो करीगुंडम स्कूल में पदस्थ थे। आज सुबह उनका शव उनके घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोंटा पुलिस पहुंची और शव को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चिंगराजपारा इलाके में एक महिला को गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपिया के पास से करीब दो किलो गांजा बरामद किया गया है। सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिकाण्डो अटल आवास के पीछे एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। वहां सफेद प्लास्टिक थैले के साथ खड़ी महिला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान चंदा राजपूत…
जमीन नामांतरण के एवज में मांगी थी 25 हजार की घूस खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है। आज एसीबी की टीम ने सूरजपुर तहसील कार्यालय में छापा मारा और बड़े बाबू जुगेश्वर राजवाड़े को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी बाबू से बंद कमरे में ACB की टीम पूछताछ कर रही है। पीड़ित से बाबू ने जमीन नामांतरण के एवज में 25 हजार रुपए मांगा था। इसकी शिकायत पर एसीबी ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू से पूछताछ की जा रही है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। पुलिस ने जिले में एक अभियान के तहत अंतरराज्यीय गौ-तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 83 गौवंशी मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित मिनकापल्ली के जंगल मार्ग में की गई, जहां से तस्कर इन पशुओं को तेलंगाना राज्य के एटुनगरम की ओर अवैध रूप से ले जा रहे थे। पुलिस ने मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना मद्देड़ पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ तस्कर मिनकापल्ली–तारलागुड़ा जंगल मार्ग का उपयोग करते हुए बड़ी संख्या में गौवंशी मवेशियों को हांकते हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रही है। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि परिवार की जरूरतों में भी सहभागी बन रही हैं। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंडरीतराई निवासी श्रीमती रबीना पिस्दा जो एक गृहिणी हैं। उन्हें योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस राशि को वह अपने बेटे की शिक्षा और जरूरी घरेलू कार्यों में उपयोग कर रही हैं। इस वर्ष जब उनके बेटे का पहली कक्षा में…
समूहों से 1 लाख 24 हजार से अधिक महिलाएं जुड़कर कर रही है कार्य खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सभी विकास खंड में 11 हजार 559 स्व-सहायता समूह का गठन किया गया है। जिसमें 1 एक लाख 24 हजार 117 महिला सदस्य जुड़ी हुई हैं और ये महिलाएं विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन गयी हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें स्व-सहायता समूह को 703 ग्राम संगठन…

