Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: भाटापारा में दिखी प्रशासन की संवेदनशीलता, सुनीता जायसवाल को मिनटों में मिला नया राशन कार्ड
- सुशासन तिहार: चिचिरदा समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर हुआ 450 समस्याओं का अंत
- मिट्टी से गढ़ी सफलता की नई इबारत: मालती कुंभकार के ‘लखपति दीदी’ बनने का सफर
- दो राज्यों के संवैधानिक प्रमुखों का मिलन, राज्यपाल डेका और कटारिया के बीच ‘सौजन्य भेंट’
- विशेष लेख : मियावकी वन तकनीक से हरित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम
- जांजगीर-चांपा हत्याकांड: संपत्ति के लालच में ‘सीरियल किलर’ बेटे ने उजाड़ा परिवार
- जशपुर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत 1 करोड़ का गांजा जब्त, आम की खेप में छिपा था नशा
- निर्माणाधीन मकान में बिछी चार लाशें, इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-भाटापारा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक सशक्त मंच साबित हो रहा है। नगर पालिका भाटापारा के इतवारी राम यादव शासकीय विद्यालय में आयोजित शिविर में उस समय प्रशासन का मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया, जब राशन कार्ड की समस्या लेकर पहुंची स्थानीय निवासी सुनीता जायसवाल का कार्य मिनटों में पूरा हो गया। संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान सुनीता जायसवाल लंबे समय से राशन कार्ड की समस्या से जूझ रही थीं। शिविर में उनके आवेदन पर अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया और पात्रता की जांच कर मौके पर…
17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण हुए लाभान्वित, जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को बांटे चेक और जरूरी सामग्री खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। राज्य शासन के सुशासन तिहार अभियान के तहत बुधवार को बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत चिचिरदा में विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शासन की जनता के द्वार पर दस्तक पहल के तहत आयोजित इस शिविर में चिचिरदा सहित आसपास की 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर के दौरान कुल 1145 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 450 आवेदनों का त्वरित निराकरण कर हितग्राहियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। जनप्रतिनिधियों ने…
बिहान, माटी कला बोर्ड और सरकारी योजनाओं के संगम से बदली ग्रामीण महिला की जिंदगी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। कहते हैं कि यदि हुनर को सही मंच और सरकारी योजनाओं का साथ मिल जाए, तो सफलता की कहानी खुद-ब-खुद लिखी जाती है। रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम बासनपाली की मालती कुंभकार ने इसे सच कर दिखाया है। मिट्टी की पारंपरिक कला को आधुनिकता से जोड़कर वे आज न केवल एक आत्मनिर्भर उद्यमी हैं, बल्कि प्रदेशभर में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनकर उभरी हैं। पारंपरिक चाक से आधुनिक तकनीक तक का सफर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया और कटारिया ने भी डेका को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा लोकभवन परिवार के साथ सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई।
’कम समय में घने जंगल तैयार कर पर्यावरण संरक्षण को मिल रही नई दिशा’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए मियावाकी तकनीक एक बेहद प्रभावी और लोकप्रिय विधि बन गई है। जापानी वनस्पतिशास्त्री डॉ. अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित यह तकनीक केवल 2-3 वर्षों में बंजर भूमि को घने, आत्मनिर्भर सूक्ष्म वनों में बदल देती है। पारंपरिक वृक्षारोपण की तुलना में यह विधि 10 गुना तेजी से बढ़ती है और 30 गुना अधिक घने जंगल बनाती है, जो शहरी क्षेत्रों के लिए आदर्श है। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र बढ़ाने के लिए मियावकी वन तकनीक तेजी से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस जघन्य वारदात को मृतक के पुत्र सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। पूरा मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से परिवार में तनाव चल रहा था, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप वाहन से एक करोड़ रुपए से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसे आम के ट्रे के बीच में छिपाकर ओडिशा ले जाया जा रहा था। इसी के साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला कांसाबेल थाना अंतर्गत दोकड़ा चौकी क्षेत्र का है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष अभियान ऑपरेशन आघात चलाया जा रहा है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम भवंतरा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी सुबह उस समय सामने आई जब निर्माणाधीन मकान पर कार्य पर पहुंचे एक मिस्त्री ने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है, जो मृतकों का रिश्तेदार बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया…
इस साल पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या तक रहेगा। पितृ पक्ष का आरंभ भाद्रपद पूर्णिमा से अश्विन अमावस्या के इस पखवाड़े को 16 श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है। इस समय पितर पृथ्वी लोक पर अपने वंशजों के पास आते हैं और श्रद्धा से किए गए तर्पण और पिंडदान को स्वीकार करते हैं। पितृ पक्ष में किए गए श्राद्ध और तर्पण से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार में कभी गम के बादल नहीं मंडराते हैं, पूर्वजों का आशीर्वाद हर मुसीबत से बचाता है। जान लें पितृ…
नई दिल्ली। विराट कोहली ने एक शानदार शतक लगाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक महत्वपूर्ण मुकाबले में जीत दिलाई। इस शतक के साथ कोहली ने इतिहास रच दिया, वह टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए जैकब बेथल 15 रन बनाकर आउट हो गए थे। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। पडिक्कल 39…

