Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद
- विशेष लेख- “ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज”
- मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार
Author: Khabar World
संवेदनशीलता और सुशासन विकास की मुख्य अवधारणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छात्रावास भवन सहित अन्य विकास कार्यों के लिए 55 लाख रूपए की घोषणा की खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। सुशासन को मजबूत बनाने और आमजनों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार के तहत रविवार को मुंगेली जिला ऐतिहासिक विकास सौगातों का साक्षी बना। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होकर जिले को 353 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री साय ने जिले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी इलाके से नक्सलियों द्वारा पूर्व में छुपाकर रखे गये विस्फोटक तैयार करने के मशीन एवं अन्य नक्सल सामग्री बड़ी मात्रा में सुरक्षाबलों ने आज साेमवार काे बरामद किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोडीतुमनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां संचालित होती रही है, तथा वहां भारी मात्रा में नक्सल सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और थाना गंगालूर की संयुक्त पुलिस टीम ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया।सर्चिंग के दौरान…
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ‘ई-ऑफिस’ (e-Office) प्रणाली सरकारी कामकाज में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही लाकर सुशासन (Good Governance) का नया सवेरा लेकर आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में, यह डिजिटल पहल भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और सरकारी प्रक्रियाओं को सरल बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। फाइलों का डिजिटल होना फाइलों में हेराफेरी की गुंजाइश को लगभग खत्म कर देता है, जिससे शासन में पारदर्शिता आती है। कागजी फाइलों के भौतिक परिवहन में लगने वाला समय बचता है, जिससे फाइलें तेजी से आगे बढ़ती हैं और निर्णय जल्दी लिए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने महादेव से राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरन्दर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय आज हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर महादेव घाट में आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने पहुंचे थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले के छाल रेंज अंतर्गत केराझरिया जंगल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ दलदल में फंसने से लगभग 5 माह के हाथी शावक की मौत हो गई। इस घटना के बाद एक बार फिर वन विभाग की कार्यप्रणाली और हाथियों के संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, शावक अपनी टोली के साथ जंगल क्षेत्र में विचरण कर रहा था, तभी वह दलदली इलाके में फंस गया। काफी प्रयास के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाथियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान के आत्मत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान पर जवा की लाश फांसी पर लटकी मिली है। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद सूरजपुर में पदस्थ था। हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वापस आया हुआ था। जवान के आत्मघाती कदम…
अरब सागर के किनारे बसे सोमनाथ मंदिर में इन दिनों श्रद्धा और आस्था का अलग ही दृश्य देखने को मिल रहा है। आज यहां ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ का आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होने पहुंचे हैं। पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर यह अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग तीर्थों और पवित्र नदियों से लाया गया जल भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग पर अर्पित किया जा रहा है। मंदिर में 11 स्थानों के जल से हो रहा यह विशेष जलाभिषेक सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन…
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है। रविवार को टूर्नामेंट में दो दमदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को हराया, तो दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को शिकस्त दी। 4 विकेट लेकर आरसीबी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने पर्पल कैप पर भी कब्जा कर लिया है। भुवनेश्वर ने एमआई के खिलाफ 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 23 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले। इसके साथ ही, उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में…
नई दिल्ली। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का जादू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस खूब चला। दरअसल अभिनेता-निर्देशक की ये जोड़ी इस बार अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ से दर्शकों को लाफ्टर के साथ डर की डोज देने में कामयाब रही। इसी के साथ इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया और इसने रिलीज के चौथे वीकेंड में भी शानदार कमाई की है। चलिए यहां ‘भूत बंगला’ के चौथे संडे की कमाई के आंकड़े जानते हैं। ‘भूत बंगला’ ने चौथे संडे कितनी की कमाई? अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में अपने चौथे हफ्ते में है और इसकी…
नई दिल्ली। गर्मी के मौसम में लोग अक्सर ठंडा महसूस करने के लिए बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं, लेकिन हमारे पारंपरिक देसी पेय शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचाते हैं। भारत में सदियों से ऐसे कई घरेलू ड्रिंक्स बनाए जाते रहे हैं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखते हैं। रागी अंबली उन्हीं में से एक ड्रिंक है। यह दक्षिण भारत का बहुत पुराना और लोकप्रिय पेय है, जिसे खासतौर पर तेज गर्मी के दिनों में पिया जाता है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में लोग लंबे समय से इस ड्रिंक को अपनी दिनचर्या…

