Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वनांचलों के लिए ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: छत्तीसगढ़ के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्रांति
- बस्तर की पद्मा के घर लौटी रोशनी- साय सरकार की बिजली बिल समाधान योजना बनी सहारा
- जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को मिल रहा पानी
- सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की बन रही नई पहचान
- हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
- मुंगेली में शिक्षा का परचम: 10वीं में लोरमी के अंशुल शर्मा ने 99% के साथ प्रदेश में किया टॉप
- छत्तीसगढ़ विधानसभा विशेष सत्र: दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई सदन की कार्यवाही
- ज्येष्ठ माह कब से शुरू है? पूरे महीने करें बस एक काम, मिलेगा सबसे बड़ा पुण्य, मृत्यु के बाद नहीं जाएंगे नरक
Author: Khabar World
विशेष पिछड़ी जनजातियों के द्वार तक पहुँचा अस्पताल पीएम जनमन योजना से बदली दुर्गम क्षेत्रों की तस्वीर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचलों और दुर्गम पहाड़ियों पर बसे विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के लिए शासन की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) एक वरदान साबित हो रही है। ‘अस्पताल खुद ग्रामीण के द्वार’ की परिकल्पना को साकार करते हुए, इस सेवा ने पिछले साढ़े तीन महीनों में 2035 लोगों को उनके ही मोहल्ले में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। पैदल चलने की मजबूरी हुई खत्म पूर्व में इन क्षेत्रों के ग्रामीणों को सामान्य इलाज के लिए भी कई मील पैदल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जन-कल्याणकारी नीतियां अब धरातल पर बदलाव का पर्याय बनती जा रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 उन निर्धन परिवारों के लिए एक बड़ा संबल बनकर उभरी है, जो भारी भरकम बिजली बिल के कारण अंधकार में रहने को मजबूर थे। बस्तर जिले के ग्राम बालेंगा की रहने वाली पद्मा कश्यप की कहानी इस योजना की सफलता और संवेदनशीलता का जीता-जागता उदाहरण है। पद्मा का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। अपने माता-पिता को खो देने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बस्तर जिले के पिपलावंड ग्राम पंचायत के जामगुड़ा बसाहट में अभी 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को पानी मिल रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने ग्रीष्म काल में रनिंग वाटर की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए स्कूल परिसर के नलकूप की जल आवक क्षमता का परीक्षण कर 2 हॉर्स-पॉवर का पंप लगाकर स्कूल के साथ ही जामगुड़ा बसाहट में कनेक्शन के निर्देश सहायक अभियंता को दिए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कोसारटेड़ा समूह जलप्रदाय योजना से जामगुड़ा में पाइपलाइन से जल की आपूर्ति होती है। पहले से संचालित समूह जलप्रदाय…
छत्तीसगढ़ में आर्थिक और सामाजिक सशक्त हो रहीं महिला श्रमिक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। हर वर्ष 1 मई को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस श्रमिकों के योगदान को सम्मान देने का अवसर होता है। छत्तीसगढ़ में यह दिवस इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां की अर्थव्यवस्था में महिला श्रमिकों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और उनका योगदान पहले से अधिक प्रभावी होता जा रहा है। राज्य के ग्रामीण अंचलों में महिलाएं लंबे समय से कृषि कार्य, वनोपज संग्रहण, तेंदूपत्ता तोड़ने और हस्तशिल्प जैसे कार्यों में सक्रिय रही हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों में उनकी उपस्थिति निर्माण कार्य, घरेलू सेवाओं और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों की बेहतरी के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार आर्थिक मदद दी जा रही है। श्रम विभाग के तीनों मंडल-छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के माध्यम से योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है। इसी का परिणाम है कि बीते 02 साल 04 माह में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के…
जिले के टॉप छात्रों का सम्मान, कलेक्टर ने घर पहुंचकर दी बधाई और शुभकामनाएं मेहनत और लगन का मिला सम्मान, कलेक्टर ने टॉपर्स का बढ़ाया हौसला खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज दोपहर 2:30 बजे घोषित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मुंगेली जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। विशेष रूप से कक्षा 10वीं के परिणाम में लोरमी के छात्र अंशुल शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अंशुल एक निजी विद्यालय के छात्र…
खबर वर्ल्ड न्यूज-व्यास पाठक-रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने के लिए छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व सदस्य जगेश्वर राम भगत और छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की सदस्य रहीं मोहसिना किदवई के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
ज्येष्ठ माह हिंदी कैलेंडर का तीसरा महीना है। ज्येष्ठ में सूर्य की तपिश बढ़ जाती है। ज्येष्ठ में नौतपा भी होता है, जिसमें भीषण गर्मी पड़ती है। इस समय में हर प्राणी के लिए जल और छांव प्रिय होते हैं। ज्येष्ठ माह का प्रारंभ ज्येष्ठ कृष्ण प्रतिपदा तिथि से होता है और इसका समापन ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तिथि को होता है। ज्येष्ठ माह में स्नान, दान, पूजा, पाठ करने का विशेष महत्व है। इसमें आप एक आसान काम करके सबसे बड़ा पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं और आपको मृत्यु के बाद नरक नहीं जाना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि…
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस 8 में से 6 मैच हार चुकी है। बुधवार को हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए MI ने 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन खराब गेंदबाजी के चलते टीम इस बड़े टोटल को भी डिफेंड नहीं कर पाई। शानदार जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में एक पायदान ऊपर आ गई है। अब फैंस के मन में सवाल है कि क्या मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है? चलिए आपको इस टीम का समीकरण समझाते हैं। मुंबई इंडियंस इस समय बहुत मुश्किल स्थिति में है। ये सीजन MI के…
नई दिल्ली। आदित्य धर निर्देशित और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के डेढ़ महीने बाद भी जमी हुई है। 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई ये फिल्म 42 दिनों में बॉक्स ऑफिस को लूट चुकी है लेकिन ये अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है और खूब नोट भी छाप रही है। घरेलू बाजार में ही नहीं बल्कि वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने ऐतिहासिक परफॉर्म किया है। वहीं अब ये एक नया रिकॉर्ड अपने नाम करने वाली है। इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘धुरंधर 2’ ने दुनियाभर में रिलीज…

