Author: Khabar World

KWNS – रायगढ़। घरघोड़ा न्यायालय में विशेष लोक अभियोजक (POCSO) के पद पर की गई अधिवक्ता अर्चना मिश्रा की नियुक्ति ने जिले में न्यायिक स्वतंत्रता और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तहसील अधिवक्ता संघ, घरघोड़ा के अनुसार, इस पद के लिए विधिवत रूप से 5 योग्य अधिवक्ताओं का पैनल प्रशासन को भेजा गया था, जिसमें अर्चना मिश्रा का नाम कहीं नहीं था। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने पद के लिए आवेदन भी नहीं किया, न ही उन्हें संघ की ओर से कोई अनुशंसा प्राप्त थी। बावजूद इसके, नियमों और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भोपालपटनम विकासखंड स्थित कन्या आश्रम शाला में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा के गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत पर छात्रा को भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बीजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जांच में छात्रा करीब 4 महीने की गर्भवती पाई गई है। फिलहाल छात्रा का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि शिक्षा विभाग के अधिकारी इस गंभीर मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। मामले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर और उसके आस-पास का एरिया, स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के रूप में विकसित होने जा रहा है। यह क्षेत्र छत्तीसगढ़ का नया ग्रोथ ईंजन बनेगा। विधानसभा में इस संबंध में विधेयक को मंजूरी मिलने के साथ ही स्टेट कैपिटल रीजन‘ ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई और नवा रायपुर अटल नगर के क्षेत्र कैपिटल रीजन में शामिल किया गया है। यह पूरा क्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की तर्ज पर विकसित होगा। भौगोलिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ देश के केन्द्र में स्थित होने के साथ-साथ व्यापार, वाणिज्य और उद्योग के प्रमुख केन्द्र के…

Read More

वनमंत्री केदार कश्यप ने एक करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर जिले भाटपाल में आयोजित “पौष्टिक आहार नाश्ता प्रदाय” योजना का शुभारंभ किया। नारायणपुर जिले के प्राथमिक शालाओं के 8,517 विद्यार्थियों के लिए इस योजना के तहत एक करोड़ 44 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और स्कूलों में उपस्थिति भी बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री कश्यप ने एक करोड़ 87 लाख रुपये से अधिक की…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में चलाई जा रही बिहान योजना से बलौदाबाजार के ग्राम हथबंद की ज्योति निषाद ने न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की, बल्कि अपने परिवार को एक नई दिशा भी दी। पहले खेती पर निर्भर रहने वाली ज्योति निषाद के परिवार की स्थिति उस समय कठिन हो गई जब उनके पति की तबीयत खराब रहने लगी। ऐसे समय में उन्होंने ‘जय मां सरस्वती’ स्व-सहायता समूह से जुड़कर कपड़ा दर्री बुनाई, सिलाई कार्य और किराना दुकान की शुरुआत की। बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें ₹3 लाख का बैंक लिंकेज और…

Read More

जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं जिला पंचायत सीईओ को जांच के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर आज साप्ताहिक जनदर्शन में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, एडीएम शिवकुमार बनर्जी अपर कलेक्टर एसएस दुबे, ने दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों द्वारा निराकरण किया गया। लोगों ने साप्ताहिक जनदर्शन में अपनी व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याओं से जुड़े आवेदन देकर निराकरण की मांग की। अधिकारियों ने आवेदनों पर त्वरित निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। साप्ताहिक जनदर्शन में आज तखतपुर ब्लॉक के…

Read More

योजनाओं की प्रगति और राज्य रजत जयंती समारोह की तैयारियाँ तेज़ खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्थानांतरण के बावजूद नये जगह पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साप्ताहिक टीएल बैठक में कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का रजत जयंती बिलासपुर में भी संपूर्ण गरिमा के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने विगत 25 वर्ष की विकास यात्रा को सुन्दर तरीके से आम जनता के बीच प्रदर्शित करने की कार्य-योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम…

Read More

समन्वित प्रयासों से निराश्रित पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान आवश्यक : मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों पर निराश्रित पशुओं की आवाजाही पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की एक प्रमुख वजह निराश्रित मवेशी हैं, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित विभागों को त्वरित, ठोस और समन्वित कार्य योजना के साथ आगे बढ़ना होगा। मुख्यमंत्री साय ने पशुधन विकास, नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और लोक निर्माण विभाग को आपसी तालमेल के…

Read More

संस्था में निवासरत विगत एक वर्ष में अब तक कुल 10 बालकों को मिला पालन पोषण देखरेख परिवार खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में संस्था में निवासरत विगत एक वर्ष में अब तक कुल 10 बालकों को पालन पोषण देखरेख परिवार से जोड़ा गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि 17 जुलाई 2025 जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था हेल्प एण्ड हेल्पस समिति बाल गृह बालक जांजगीर में निवासरत 02 बालकों को पालन-पोषण देखेरख परिवार को नियमानुसार संरक्षण हेतु अस्थायी आदेश पर सपुर्द…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। राज्य शासन एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले में विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार के समय आम जनता को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन बेमेतरा द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। अभियान के तहत खोवा, कुंदा, मिल्ककेक, पनीर जैसे दुग्धजन्य उत्पादों की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच हेतु बस स्टैंड क्षेत्र की मिठाई दुकानों, होटलों तथा बसों में निरीक्षण किया गया। नकली खाद्य पदार्थों की आशंका के…

Read More