Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में इन दिनों जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी पर दो अधिकारी अपना दावा कर रहे हैं, दोनों स्वयं को “असली डीईओ” बता रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई 2025 काे जब राज्य शासन ने राजकुमार कठोते को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बीजापुर के रूप में पदस्थ किया और लखनलाल धनेलिया को प्राचार्य, माकड़ी (कोंडागांव) बना दिया गया। लेकिन लखनलाल धनेलिया का कहना है कि मैंने अब तक प्रभार नहीं दिया है, और कार्यालय वैसे ही चल रहा है, जैसे पहले चलता था। उनका कहना है कि उन्होंने 23 जुलाई को हाईकोर्ट से स्टे…

Read More

आयुष्मान कार्ड, वय वंदन, एएनसी एवं सिकल सेल जांच में तेजी लाने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज बिल्हा ब्लॉक में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा प्रार्थना सभा भवन में की। बैठक में आयुष्मान भारत योजना, वय वंदन योजना, गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच एवं सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग और उपचार संबंधी गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और पारदर्शी रूप से पहुंचाया जाए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत संदीप…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ जलप्रपात पर स्थित पर्यटन विभाग का वर्षों से बंद पड़ा मोटल अब 30 वर्षों के लिए एक निजी संस्था को लीज पर सौंपा गया है। बस्तर जिले में चित्रकोट की तर्ज पर तीरथगढ़ में भी दस साल पहले पर्यटकों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था को लेकर पर्यटन विभाग ने एक बहुप्रतीक्षित योजना बनाई थी। लेकिन निर्माण के दौरान ही यह भवन कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो गया। कई सालों से यह मोटल बंद पड़ा था और खंडहर में तब्दील होने की ओर अग्रसर था। अब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के लमानी रेलवे क्रॉसिंग एक बार फिर यहां आधे घंटे से भी अधिक समय तक मालगाड़ी खड़ी रही, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही । लगभग 30 से 45 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई । भीषण जाम में फंसे एक वाहन चालक ने बताया कि आधा घंटा से ज्यादा हो गया है। हम ना आगे बढ़ पा रहे हैं, ना ही पीछे जा सकते हैं। दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लगी है । दरअसल इस क्रॉसिंग को लेकर लंबे…

Read More

महिला एवं बाल सुरक्षा, पारिवारिक एकता और सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करना, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा समाज में समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा अभिनव पहल ‘‘सामंजस्य कार्यक्रम’’ का जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से परिवारों को टूटने से बचाने, आपसी सामन्जस्य स्थापित कर अपने परिवार के साथ रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के चारगांव के समीप एक ग्रामीण नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गया। यह घटना गुरुवार शाम लगभग 5 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मथनी बेड़ा निवासी बोरझी पोयाम जिला मुख्यालय से लौटते वक्त चारगांव के पास नाला पार कर रहा था, तभी तेज बहाव में संतुलन खो बैठा और बह गया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे मिलने पर नगर सेना और आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी अभियान लगातार जारी है, लेकिन अब तक लापता ग्रामीण का कोई…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सतत अभ्यास और निरन्तर प्रयास से ही सफलता मिलती है। हार-जीत हरेक स्पर्धा में अवश्यंभावी है, लेकिन स्पर्धा का हिस्सा बनकर अपना श्रेष्ठतम प्रदर्शन करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। विधायक किरण देव स्थानीय पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी सभागार में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा समापन कार्यक्रम को मुख्य आतिथ्य की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे। विधायक किरण देव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई और खेलकूद में अनुशासन जरूरी है,…

Read More

आपत्तिजनक सामान बरामद, मालिक फरार खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का दुर्ग पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश देकर संचालिका समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिला और दो पुरुष शाामिल हैं। माैके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी स्पा सेंटर का मालिक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मामला सुपेला थाना इलाके के नेहरू नगर का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ‘द ग्रीन डे स्पा’ में अनैतिक गतिविधियां चल रही है। पुलिस ने स्पा सेंटर में…

Read More

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यक्रम के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन की दिशा में प्रभावी और सुनियोजित प्रयासों के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ में भी व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के दिशानिर्देशन में 7 दिसंबर 2024 को “निक्षय-निरामय छत्तीसगढ़ – 100…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जुलाई को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए लगातार सबसे लंबे समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए। इस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में हर क्षेत्र में भारत को आगे बढ़ाया है। पूरे विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं। देश की जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार प्रधानमंत्री…

Read More