Author: Khabar World

श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में तेज़ कदम, “ई-श्रम साथी” एप से मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदानी अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक प्रभाव तभी दिखाई देगा, जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जमीनी स्तर पर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। इस अवसर पर श्रम मंत्री लखन देवांगन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संमन्वय से नारायणपुर जिले में जिला क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी (तपेदिक) के खिलाफ जंग तेज कर दी गई है। जिले में संचालित 100 दिवसीय सघन टीबी जांच अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों का परीक्षण कर रही हैं। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के चिन्हित 87 संवेदनशील गांवों में टीबी के मरीजों की समय पर पहचान करना और उन्हें तत्काल नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। अब तक किए गए सर्वेक्षण में 1000 से अधिक ग्रामीणों की स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है,…

Read More

धान खरीदी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज जब्त खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-पथरिया। प्रार्थी मोहर दास आर्य, पिता रतन दास आर्य, उम्र 48 वर्ष, निवासी फुलवारीकला, थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराया कि वह जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, शाखा सरगांव में पदस्थ है तथा शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के धान खरीदी सत्र में दिनांक 15.11.2025 से 31.01.2026 तक धान खरीदी कार्य संपन्न किया गया, धान उपार्जन केंद्र धरदेई (पंजीयन क्रमांक 2831) में आरोपी कार्तिक राम धु्रव को केंद्र प्रभारी एवं सहयोगी कंप्यूटर ऑपरेटर संदीप दुबे को नियुक्त किया गया था। कार्यालय कलेक्टर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है।चाचा के घर की छत से खेलने के दौरान 7 साल का मासूम अचानक नीचे गिर गया। घटना में गंभीर रूप से चोटिल बच्चे की मौत हो गई। परिजनों में शोक का माहौल है। जानकारी के मतुाबिक, 7 साल का मासूम प्रियांशु साहू माता-पिता के साथ चाचा के घर गया हुआ था। वह घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह करीब 10 फीट नीचे जमीन पर गिर गया। घटना में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को सवेरे 11.30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। शादी के बंधन में 7 जन्मों तक साथ रहने का वादा किया जाता है, लेकिन कई बार यह एक दिखावा साबित होता है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पति ने रिश्ते में मिली बेवफाई के गम में आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की पहचान 42 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी परमानंद यादव की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। परमांनद पिछले तीन दिनों से पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था। वह वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद परमानंद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल बुधवार को जारी होगा। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की है। शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि इंतजार की घड़ियां अब समाप्ति की ओर है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड-अम्बागढ़ चौकी की रेगाकठेरा जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 7 लाख 82 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 80 हेक्टेयर के विरुद्ध 60 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा, बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-बलरामपुर जलाशय (बांध) निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 33 लाख 89 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं। योजना के निर्माण से 150 हेक्टेयर में खरीफ और 50 हेक्टेयर में रबी सहित कुल 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Read More

ब्रेहबेड़ा की नन्हीं बच्ची की सफल हार्ट सर्जरी, अबूझमाड़ से रायपुर तक पहुंची उम्मीद की धड़कन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ ने नारायणपुर के दूरस्थ ब्रेहबेड़ा गांव की 2 वर्षीय पारूल दुग्गा को नया जीवन दिया है। जन्मजात हृदय रोग से ग्रस्त पारूल की रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में सफल सर्जरी के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट चुकी है।‘प्रोजेक्ट धड़कन’ अब नारायणपुर जिले में योजना भर नहीं, बल्कि उन परिवारों के लिए उम्मीद का नाम बन चुका है जिनके लिए हर नन्हीं धड़कन सबसे कीमती है। थकान से…

Read More