Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सुकमा शहर में मिशन “सिक्योर सिटी सुकमा” के अंतर्गत जिला कलेक्टर अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण, के नेतृत्व में विशेष प्रयास से जिला मुख्यालय सुकमा में अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड सर्विलांस एवं कमांड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है। इस उन्नत प्रणाली के अंतर्गत शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर कुल 40 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनका संचालन जिला कंट्रोल रूम से सतत रूप से किया जा रहा है। इससे शहर की गतिविधियों पर 24×7 प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो रही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत आज मंगलवार काे जिला कार्यालय में काेंड़ागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की। यह अभियान स्वस्थ बस्तर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंच रही हैं। नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने और इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बस्तर संभाग में शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के सभी सदस्यों की घर-घर जाकर स्वास्थ्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के बदरंगी गांव में पांच युवकों ने पुराने विवाद को लेकर एक महिला के घर में घुसकर तोड़-फोड़ की और उसके पति के साथ मारपीट की। घटना के बाद डरे-सहमें परिजन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाया, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 5 आरोपियों को आज मंगलवार काे गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत जेल दाखिल कर दिया है। कोयलीबेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया राजेश्वरी कोमरा, निवासी बड़गांव (बदरंगी), ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 अप्रैल को गांव के प्रभुराम आंचला, ललित आंचला, सुनील हिडको, दासू सलाम और अन्य…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कुलगांव में मंगलवार को रात्री लगभग दाे बजे अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण आग लग गई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, घटना में बड़ी मात्रा में बारदाना और धान को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने से जुड़ा वीडियो जिसमें धान के बोरों में लगी भयावह आग का मंजर नजर आ रहा है। राइस मिल मालिक मोहम्मद आवेश ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है, इस आगजनी में…
एक बड़े खेल प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं सचिन खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित रहे दंतेवाड़ा जिले के लिए 22 अप्रैल का दिन खास होने जा रहा है. क्रिकेट के महान खिलाड़ी दंतेवाड़ा प्रवास पर आ रहे हैं। तेंदुलकर दंतेवाड़ा प्रवास इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि जहां कभी डर और हिंसा का माहौल था, वहां अब खेल और उम्मीद की नई रोशनी नजर आ रही है। सचिन तेंदुलकर अपने परिवार और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ छिंदनार गांव पहुंचेंगे और एक बड़े खेल प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। इंद्रावती नदी के किनारे बसा छिंदनार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला। शव देखकर फाटक पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की। यह घटना टीपी नगर फाटक के पास बालकों के रेलवे ट्रैक पर सामने आई है। फाटक के कर्मचारियों ने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। टीपी नगर फाटक पर तैनात गेटमैन महावीर ने बताया कि यह घटना तड़के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द सीएम हेल्पलाइन नंबर शुरू होने जा रहा है। 24 घंटे सक्रिय रहने वाले इस हेल्पलाइन नंबर पर राज्य का कोई भी व्यक्ति समस्या या फिर शिकायत कर सकेगा। अफसरों को इन समस्याओं का तय सीमा में निराकरण करना होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह जानकारी जशपुर के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में दी। उन्होंने बताया की सीएम हेल्पलाइन नंबर पर आने वाली शिकायतों या फिर समस्याओं के निराकरण के लिए समय निर्धारित होगा। अगर तय समय पर शिकायत या समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई होगी।…
कहा- महिला आरक्षण पर बीजेपी की नियत में खोट खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पास नहीं होने के बाद देशभर में सियासी पारा हाई है। इस बीच कांग्रेस राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि आपत्ति परिसीमन बिल को लेकर है। जिसपर मोदी सरकार की नीयत साफ नहीं है। रायपुर स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में महिला आरक्षण बिल को लेकर आज महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि 2023 में…
वैशाख माह में पितरों के श्राद्ध कर्म और जीवन में मानसिक-शारीरिक रूप से सुख पाने के लिए गंगा सप्तमी का दिन श्रेष्ठ माना जाता है। गंगा सप्तमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि मोक्ष, शुद्धि और आत्मिक उन्नति का द्वार है। पुराणों के अनुसार इस दिन गंगा जी का पुर्नजन्म हुआ था। स्कंद पुराण में वर्णित है कि जो गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान कर, तप-जप-दान आदि करता है उसके जीवन में अमंगल का नाश होता है। मोक्ष प्राप्ति की राह आसान हो जाती है। गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल किस दिन मनाई जाएगी। गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल…
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस (एमआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में हार के सिलसिले को आखिरकार तोड़ दिया है। इस टीम ने सीजन के 30वें मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ 99 रन से शानदार जीत दर्ज की। इस सीजन शुरुआती दो मैच गंवाने के बाद गुजरात टाइटंस ने लगातार 3 मुकाबले अपने नाम किए थे, जिसके बाद उसे फिर से हार का सामना करना पड़ा है। यह टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर है। दूसरी ओर, आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस को लगातार चार मुकाबलों में हार…

