Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जानवरों के मांस और हड्डियों की अवैध तस्करी के मामलों पर सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है। वन मंत्री केदार कश्यप ने इस तरह की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों और गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पशु के तस्करी की जानकारी मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने पशु के मांस-हड्डी की तस्करी को लेकर कहा कि जो भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में वे बिलासपुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मंत्री ओपी चौधरी आज जन्मदिन पर बनोरा अघोर गुरु पीठ आश्रम पहुंचे है। X पोस्ट में मंत्री ओपी चौधरी ने लिखा, आज जन्मदिन के अवसर पर रायगढ़ स्थित बनोरा अघोर गुरु पीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि की कामना की, साथ ही, बाबा प्रियदर्शी रामजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। जानिए ओपी चौधरी के बारे में ओपी चौधरी पूर्व आईएएस रह चुके हैं। ओपी चौधरी जन्म 2 जून 1981 को हुआ। वे रायगढ़ जिले की खरसिया ब्लॉक के ग्राम बायंग के रहने वाले है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला ने ऐसी साजिश रची कि उसने अपने पति की ही युवती से शादी करवा दी। उसने युवती को पति की प्रोफाइल भेज कर उसे टीचर बताया। युवती को रिश्ता पसंद आया और उसने युवक से शादी कर ली। साल भर तक युवती को कुछ समझ नहीं आया। जब सच्चाई सामने आई तो वह हैरान रह गई। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पत्नी के साथ ही पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। मैरिज ब्यूरो चलाने वाली महिला और उसके पति का षडयंत्र सामने आया,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार 1 जून से धीमी पड़ गई है। सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले 5 दिन मौसम ड्राई रहेगा। यानी इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। पिछले 24 घंटे में प्रदेश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। शहर के छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कैंप-1 में रविवार देर रात गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक युवक ने कथित तौर पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। हालांकि, अभी तक गोली चलने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका नवी पांडे और सीएसपी हरीश पाटिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कोल इंडिया में 2 लाख से अधिक कर्मचारियों पर अब ड्रेस कोड लागू हो गया है। स्काई ब्लू शर्ट व नेवी कलर का पेंट पहन कर ही ऑफिस आ सकेंगे, इसी प्रकार महिला कर्मियों को मैरून साड़ी सूट विथ ब्लैक सलवार सूट या शर्ट पहनना होगा। आदेश की नाफरमानी पर न केवल एब्सेंट लगेगा, बल्कि उस दिन की सैलरी भी काट ली जाएगी, प्रबंधन बकायदा ड्रेस के लिए राशि भी देगा। यह निर्णय अपेक्स जेसीसी कमेटी की कोलकाता में हुई बैठक में लिया गया है। इस मीटिंग में प्रबंधन व मान्यता प्राप्त यूनियंस के मेंबर शामिल रहे।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक व अंबेडकर अस्पताल चौक के बीच 8 साल से अधूरे स्काईवॉक (फुट ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य अब हफ्तेभर में शुरू हो जाएगा। स्काईवॉक के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए रायपुर की एजेंसी पीएसएए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को ठेका मिला है। कंपनी के साथ अनुबंध हो चुका है। कार्यदिश भी जारी कर दिया गया है। अधूरे स्काईवॉक पर 37.75 करोड़ रुपए खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक स्काईवॉक के उपयोगी हिस्से का निर्माण सबसे पहले किया जाएगा। इनमें शास्त्री चौक पर रोटरी का निर्माण भी शामिल हैं।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में ही रहेंगे और विभिन्न निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुशासन तिहार के समापन के बाद अब वे सरकारी कार्यों पर फोकस करेंगे। संभावना है कि वे मुख्यमंत्री निवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी कर सकते हैं। शाम 4:30 बजे एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को कयाकिंग 05 नग नाव प्रदाय किया और संयुक्त वन प्रबंधन समिति भोंगापाल को तमुर्रा नाला में बांस नौका विहार केंद्र के शुभारंभ के लिए सामग्री बांटी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला समूह के अध्यक्ष सुनीता नाग सहित अन्य सदस्यों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राचीन शिव मंदिर परिसर भोंगापाल में पीपल के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर विधानसभा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज़ -रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में देवांगन समाज के महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज मेहनतकश और खुशहाल समाज है। समाज के लोग उन्नत खेती और व्यवसायी के रूप में छत्तीसगढ़ की विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह समाज न केवल खेती और व्यापार में अग्रणी है, बल्कि शिक्षित और संगठित भी है। शिक्षा, सांस्कृतिक, कला, कृषि, व्यापार सभी क्षेत्रों में समाज के लोगो ने अपना वर्चस्व दिखाया है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने में समाज की महत्वपूर्ण भूमिका…

Read More