Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अबूझमाड़ के जंगलों में ‘लेपर्ड गेको’ की दस्तक: छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में नया अध्याय
- शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त
- जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
- डिजिटल क्रांति: बेमेतरा में जनगणना 2027 हेतु ‘स्व-गणना’ पोर्टल का शुभारंभ; कलेक्टर और SSP ने किया पहला पंजीकरण
- पत्थर दिल माँ: रायगढ़ में ढाई साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस को गुमराह करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा “सुशासन तिहार 2026”, जनसमस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान
- कोण्डागांव पुलिस की बड़ी सफलता: सायबर सेल ने खोज निकाले ₹3 लाख के मोबाइल, मालिकों के खिले चेहरे
- भाजपा परिसीमन बिल पास कराना चाह रही थी, कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है- सुशील मौर्य
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभााग में आज साेमवार काे वट सावित्री व्रत का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखा। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंदिरों और वटवृक्षों के पास जाकर पूजा-अर्चना की। वटवृक्ष की जड़ में जल चढ़ाया और तने में कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा कर वटसावित्री व्रत का पावन पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत सावित्री-सत्यवान की पाैरांणिक दंत कथा पर आधारित है। जिसमें सावित्री ने अपने पति के प्राण यमराज से वापस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा योग आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद अपने प्रथम प्रवास पर 27 मई मंगलवार को जगदलपुर रात्रि 8.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। योग आयोग के कार्यक्रम अनुसार रूपनारायण सिन्हा रात्रि 8.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे रात्रि विश्राम जगदलपुर के स्थानीय विश्राम गृह में होगा। दूसरे दिन 28 मई बुधवार को योग मित्र मण्डल द्वारा आयाेजित एक दिवसीय योग शिविर शांतिनगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रातः 6.30 बजे शामिल हाेंगे। योग मित्र मण्डली के संयोजक बी जयराम ने बताया कि रूपनारायण सिन्हा पूर्व में आरएसएस के प्रचारक रहे हैं,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार खनिज विभाग के जांच दल द्वारा 26 मई को बस्तर जिला अंतर्गत ग्राम माड़पाल, उपनपाल, लालबाग जगदलपुर, कवि आसना, ग्राम जामगुड़ा फरसागुड़ा में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बकावंड द्वारा ग्राम उलनार क्षेत्र का औचक निरीक्षण में अवैध रूप से गौण खनिज रेत,गिट्टी, मुरूम का 12 वाहनों में अवैध परिवहन-उत्खनन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओ और उत्खन्नकर्ता के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुये वाहनों को पुलिसअभिरक्षा में दी गई है। खनि अधिकारी शिखर चेरपा ने बताया कि 6 हाइवा वाहन व एक ट्रेक्टर वाहन से रेत का, दो हाइवा वाहन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत झोडि़याबाड़म में आज साेमवार काे एक ऐतिहासिक पहल के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 38 आत्मसमर्पित, नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए पक्के मकानों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच सहित कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। पंचायत झोडि़याबाड़म अन्तर्गत 11 हेक्टेयर की भूमि में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली पीड़ित परिवारों के लिए मूलभूत सुविधा युक्त मॉडल स्वरूप में आवासीय पक्के मकान बनाए जाएगें। विधायक चैतराम अटामी द्वारा विधि विधान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जनपद पंचायत के सामने मकान में युवती की चुनरी से लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड 15 का है।मिली जानकारी अनुसार 25 वर्षीय अनिया पुजारी पिता स्व. कौशलेस पुजारी जनपद पंचायत के सामने लाला कनौजिया के घर में किराए के मकान में रहती थी। सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर कुछ लोगों ने मकान के पीछे छेद से अंदर देखा तो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बालोद जिले के विकासखण्ड-डौण्डीलोहारा के अंतर्गत ग्राम बड़ाजुंगेरा में स्थित स्थानीय नाले पर तटबंध निर्माण कार्य के लिए 77 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को तटबंध निर्माण कार्य कराने प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। निगम महापाैर महापौर संजय पाण्डे के नेतृत्व में देवी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर निगम अमले के साथ आज साेमवार सुबह प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर ब्रेवरेज कारपोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, राणा घोष, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, कलावती कसेर, पार्षद श्याम सुन्दर बघेल, रोशन सिसोदिया, गायत्री बघेल, ज्योस्टिस भवानी, शशिनाथ पाठक, राजपाल कसेर,रितेश सिन्हा, अभिषेक तिवारी, रेखा सिंह, रोहित सिंह बैस, रोशन झा, नगर निगम के एमआईसी सदस्य, पार्षद, भाजपा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गंजा कर बाउंसरों का पुलिस ने जुलूस निकाला। रविवार देर रात अंबेडकर अस्पताल में बाउंसरों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की थी। रिपोर्टर्स रायपुर में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल शख्स से जुड़ी रिपोर्टिंग करने पहुंचे थे। रिपोर्टर को न्यूज बनाने से रोकने के लिए बाउंसर हाथापाई पर उतर आए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि पत्रकारों को धमकाने और व्यवहार करने वाले लोगों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। अंबेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने मारपीट करने वाले बाउंसर एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज राजभवन में स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल डेका ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, एवं स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या को देखते हुए प्रकृति और पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सबकी सबसे बड़ी जवाबदारी है। स्काउट्स एवं गाइड्स को इसमें अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम पर लगाने और दोस्तों एवं परिजनों को भी इसकेे लिए प्रेरित करने को कहा।…
दाहोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के दाहोद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सिंदूर मिटाने वालों का मिटना तय है। यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं है, बल्कि ये हम भारतीयों के संस्कारों, हमारी भावनाओं की अभिव्यक्ति है। पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए कहा, “ये क्षेत्र मां भारती की, मानवता की रक्षा के लिए हमारे तप और त्याग को दर्शाता है। सोचिए, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या भारत चुप बैठ सकता है? क्या मोदी चुप बैठ सकता है? आतंकवाद को…

