खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा योग आयोग के अध्यक्ष बनने के बाद अपने प्रथम प्रवास पर 27 मई मंगलवार को जगदलपुर रात्रि 8.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। योग आयोग के कार्यक्रम अनुसार रूपनारायण सिन्हा रात्रि 8.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे रात्रि विश्राम जगदलपुर के स्थानीय विश्राम गृह में होगा। दूसरे दिन 28 मई बुधवार को योग मित्र मण्डल द्वारा आयाेजित एक दिवसीय योग शिविर शांतिनगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रातः 6.30 बजे शामिल हाेंगे।
योग मित्र मण्डली के संयोजक बी जयराम ने बताया कि रूपनारायण सिन्हा पूर्व में आरएसएस के प्रचारक रहे हैं, भारतीय किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री के बाद भाजपा के बस्तर एवं बिलासपुर संभाग के संगठन मंत्री सहित अनेक दायित्वों में रहे हैं। उन्हाेने योग मित्र मण्डली की ओर से जगदलपुर के नगरवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि योग से जुड़े योगियों, आचार्यों, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र के महानुभावों एवं सभी वर्गों एवं योगाचार्यों, गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों, गायत्री परिवार, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रम्हकुमारीज, एवं सर्व समाज से अनुरोध करता है कि इस अवसर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करे।
Trending
- अबूझमाड़ के जंगलों में ‘लेपर्ड गेको’ की दस्तक: छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में नया अध्याय
- शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त
- जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
- डिजिटल क्रांति: बेमेतरा में जनगणना 2027 हेतु ‘स्व-गणना’ पोर्टल का शुभारंभ; कलेक्टर और SSP ने किया पहला पंजीकरण
- पत्थर दिल माँ: रायगढ़ में ढाई साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस को गुमराह करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा “सुशासन तिहार 2026”, जनसमस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान
- कोण्डागांव पुलिस की बड़ी सफलता: सायबर सेल ने खोज निकाले ₹3 लाख के मोबाइल, मालिकों के खिले चेहरे
- भाजपा परिसीमन बिल पास कराना चाह रही थी, कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है- सुशील मौर्य

