खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के गीदम विकासखंड के ग्राम पंचायत झोडि़याबाड़म में आज साेमवार काे एक ऐतिहासिक पहल के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 38 आत्मसमर्पित, नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए पक्के मकानों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सरपंच सहित कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। पंचायत झोडि़याबाड़म अन्तर्गत 11 हेक्टेयर की भूमि में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली पीड़ित परिवारों के लिए मूलभूत सुविधा युक्त मॉडल स्वरूप में आवासीय पक्के मकान बनाए जाएगें।
विधायक चैतराम अटामी द्वारा विधि विधान से भूमि की पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत करते हुए, उन्हाेने कहा कि यह हम सबके लिए खुशी का अवसर है कि बांगापाल और कारली ग्रामों के आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली पीड़ित परिवारों के 38 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्के मकान मिल रहे हैं। यह न सिर्फ एक घर है, बल्कि उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा का प्रतीक भी है। मौके पर ”विधायक ने सभी लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए सरकार का आभार प्रकट किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि “देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह सपना है कि हर गरीब को उसका पक्का घर मिले। आज जो मकान इन पीड़ित परिवारों को दिए जा रहे हैं, वह उनके जीवन में स्थिरता, सम्मान और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करेंगे।
दंतेवाड़ाकलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आत्मसमर्पित नक्सल पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया,“जिस दिन कोई व्यक्ति आत्मसमर्पण करता है, उसी दिन से उसे शासन की समस्त योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था की जा रही है। इनमें राशन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बस पास, श्रम कार्ड पंजीयन, कौशल विकास, आयुष्मान कार्ड जैसी आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। कलेक्टर ने यह भी बताया कि इन 38 पक्के मकानों को ग्राम झोडि़याबाड़म में एक मॉडल क्लस्टर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन मकानों के साथ-साथ आजीविका के साधनों के लिए मुर्गी पालन, बकरी पालन, सूकर पालन एवं सब्जी उत्पादन हेतु अलग से भूमि प्रदान की जाएगी। इस दाैरान जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा, जनपद पंचायत सीईओ श्री बलराम ध्रुव सहित अन्य अधिकारी ओर प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही मौजूद थे।
Trending
- अबूझमाड़ के जंगलों में ‘लेपर्ड गेको’ की दस्तक: छत्तीसगढ़ की जैव विविधता में नया अध्याय
- शहरों में पेयजल आपूर्ति, अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त
- जनदर्शन बना सहारा: दिव्यांग को मिली ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
- डिजिटल क्रांति: बेमेतरा में जनगणना 2027 हेतु ‘स्व-गणना’ पोर्टल का शुभारंभ; कलेक्टर और SSP ने किया पहला पंजीकरण
- पत्थर दिल माँ: रायगढ़ में ढाई साल के मासूम की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस को गुमराह करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में ‘सुशासन’ का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा “सुशासन तिहार 2026”, जनसमस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान
- कोण्डागांव पुलिस की बड़ी सफलता: सायबर सेल ने खोज निकाले ₹3 लाख के मोबाइल, मालिकों के खिले चेहरे
- भाजपा परिसीमन बिल पास कराना चाह रही थी, कांग्रेस महिला आरक्षण के समर्थन में थी और है- सुशील मौर्य

