Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ‘फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: 100 से अधिक वनकर्मियों ने ली ट्रेनिंग

    September 21, 2026

    ‘छात्रों की गूंज’ विवाद पर CM साय का कड़ा प्रहार: “नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिरा रहे राहुल गांधी”

    September 21, 2026

    बिहान योजना से बदली चुकतीपानी की बबली यादव की तकदीर: मल्टीपल आजीविका मॉडल से कमा रहीं हर महीने ₹10,000

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ‘फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: 100 से अधिक वनकर्मियों ने ली ट्रेनिंग
    • ‘छात्रों की गूंज’ विवाद पर CM साय का कड़ा प्रहार: “नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिरा रहे राहुल गांधी”
    • बिहान योजना से बदली चुकतीपानी की बबली यादव की तकदीर: मल्टीपल आजीविका मॉडल से कमा रहीं हर महीने ₹10,000
    • छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ बना जनआंदोलन: मुख्य सचिव विकासशील ने समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत निर्देश
    • मेरे सपनों का भारत : कन्या शाला की छात्राओं ने खींची रेखा, ड्रॉइंग-पेंटिंग से उकेरी 2047 के विकसित भारत की तस्वीर
    • विशेष लेख – “सेवा संकल्प अभियान” छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » विशेष लेख – “सेवा संकल्प अभियान” छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य
    छत्तीसगढ़

    विशेष लेख – “सेवा संकल्प अभियान” छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 21, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

     

    *विष्णु प्रसाद वर्मा, सहायक संचालक*

    Panchayattantra24. Com – रायपुर l छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा अब केवल किताबों और कक्षाओं के पारंपरिक दायरे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राज्य के लाखों युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की मूल भावना को धरातल पर उतारते हुए राज्य सरकार युवाओं को केवल डिग्री देने के बजाय उन्हें आत्मनिर्भर, हुनरमंद और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का अभूतपूर्व कार्य कर रही है।

     

    *​सेवा का संकल्प: गुणवत्ता और समावेशी विकास का ‘मिशन मोड’*

     

    ​राज्य सरकार ने ‘सेवा का संकल्प’ निभाते हुए शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ‘छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मिशन’ की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत महाविद्यालयों के ढांचागत और शैक्षणिक उन्नयन के लिए विशेष बजटीय संबल दिया जा रहा है। पारदर्शी और सख्त मॉनिटरिंग तंत्र यह सुनिश्चित कर रहा है कि सरकारी सहायता का सीधा लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचे।

    ​शैक्षणिक गुणवत्ता को शीर्ष पर ले जाने के लिए 3,000 से अधिक छात्र संख्या वाले उत्कृष्ट कॉलेजों को चिन्हित कर 36 ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही, अध्यापन व्यवस्था को मजबूती देने के लिए प्राध्यापकों की सीधी भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है और उद्योग जगत के व्यावहारिक विशेषज्ञों को ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ के रूप में परिसरों से जोड़ा जा रहा है।

     

    *​सेवा आपके द्वार: वनांचल से शहरों तक उच्च शिक्षा की आसान पहुँच*

     

    ​’सेवा आपके द्वार’ की भावना को चरितार्थ करते हुए राज्य के अंतिम छोर पर स्थित आदिवासी और दूरस्थ वनांचल अंचलों में नए महाविद्यालय खोले जा रहे हैं। अब बस्तर और सरगुजा जैसे दूरदराज क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ रहा है, बल्कि आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा उनके अपने अंचल में ही उपलब्ध हो रही है। चार वर्षीय बी.एड. (ITEP) और बी.पी.एड. जैसे एकीकृत व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं।

     

    *​कहानी बदलाव की: आधुनिक तकनीक और स्वावलंबन से युवाओं का सशक्तीकरण*

     

    ​यह बदलाव केवल व्यवस्थागत नहीं, बल्कि हर उस युवा की ‘कहानी बदलाव की’ है जो कल तक केवल पारंपरिक विषयों तक सीमित था। स्वावित्तीय पाठ्यक्रम नीति के तहत अब स्थानीय और वैश्विक मांग के अनुसार युवाओं को तैयार किया जा रहा है।

    ​ भविष्य में उपयोगी विभिन्न तकनीकों और कौशल को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सिक्योरिटी, वेब डिजाइनिंग जैसे विषयों को प्रमुखता से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी तरह ​स्थानीय व कृषि-आधारित उद्योग के तहत रेशम कीट पालन, टसर टेक्नोलॉजी, फिशरीज, फूड प्रोसेसिंग, मशरूम कल्टीवेशन, फ्लोरीकल्चर और हर्बल कल्टीवेशन की शिक्षा युवाओ को आर्थिक रूप से मजबूत करेंगे।

    ​इन व्यावहारिक विषयों के लिए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित संस्थानों और उद्योग जगत के साथ MoU किए गए हैं, जिससे युवाओं को सीधी इंटर्नशिप, व्यावहारिक अनुभव और कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा मिल रही है।

    रिसर्च, कौशल विकास, उद्योग समन्वय और वनांचल तक शिक्षा के विस्तार के इस संगम से छत्तीसगढ़ तेजी से देश के अग्रणी ‘एजुकेशन हब’ के रूप में स्थापित हो रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ‘फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: 100 से अधिक वनकर्मियों ने ली ट्रेनिंग

    September 21, 2026

    ‘छात्रों की गूंज’ विवाद पर CM साय का कड़ा प्रहार: “नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिरा रहे राहुल गांधी”

    September 21, 2026

    बिहान योजना से बदली चुकतीपानी की बबली यादव की तकदीर: मल्टीपल आजीविका मॉडल से कमा रहीं हर महीने ₹10,000

    September 21, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,169

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,344

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,341
    Don't Miss
    बस्तर

    इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ‘फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: 100 से अधिक वनकर्मियों ने ली ट्रेनिंग

    By Khabar WorldSeptember 21, 20264

    फंदा मुक्त इंद्रावती और सुरक्षित बाघ आवास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष…

    ‘छात्रों की गूंज’ विवाद पर CM साय का कड़ा प्रहार: “नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिरा रहे राहुल गांधी”

    September 21, 2026

    बिहान योजना से बदली चुकतीपानी की बबली यादव की तकदीर: मल्टीपल आजीविका मॉडल से कमा रहीं हर महीने ₹10,000

    September 21, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ बना जनआंदोलन: मुख्य सचिव विकासशील ने समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत निर्देश

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    इंद्रावती टाइगर रिजर्व में ‘फंदा निरोधक एवं बाघ निगरानी’ पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न: 100 से अधिक वनकर्मियों ने ली ट्रेनिंग

    September 21, 2026

    ‘छात्रों की गूंज’ विवाद पर CM साय का कड़ा प्रहार: “नेता प्रतिपक्ष पद की गरिमा गिरा रहे राहुल गांधी”

    September 21, 2026

    बिहान योजना से बदली चुकतीपानी की बबली यादव की तकदीर: मल्टीपल आजीविका मॉडल से कमा रहीं हर महीने ₹10,000

    September 21, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ बना जनआंदोलन: मुख्य सचिव विकासशील ने समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत निर्देश

    September 21, 2026

    मेरे सपनों का भारत : कन्या शाला की छात्राओं ने खींची रेखा, ड्रॉइंग-पेंटिंग से उकेरी 2047 के विकसित भारत की तस्वीर

    September 21, 2026

    विशेष लेख – “सेवा संकल्प अभियान” छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की नई भोर: हुनर, शोध और स्वावलंबन से गढ़ा जा रहा युवाओं का भविष्य

    September 21, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.