Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

    July 23, 2026

    वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक तूफ़ान; श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदकर दर्ज की पहली जीत

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू
    • वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक तूफ़ान; श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदकर दर्ज की पहली जीत
    • ढैंचा से बदली खेती की तस्वीर- उर्वरक खर्च हुआ आधा, मिट्टी बनी अधिक उपजाऊ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमलीपदर के ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की समृद्धि की कामना
    • पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
    • रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
    • बालोद में कलयुगी पिता की दरिंदगी: 12 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा जेल
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 23, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू*

    *10 संवेदनशील जिलों में होगा पहले चरण का क्रियान्वयन*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास के सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आज रायपुर में डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण तथा सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप थे।

     

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन एवं आईआईटी मद्रास CoERS के बीच कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में वैज्ञानिक एवं डेटा-आधारित दृष्टिकोण से कमी लाना है। कार्यशाला में अधिकारियों को बताया गया कि सड़क दुर्घटना डेटा का विश्लेषण कर ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान की जाएगी हाइपरलोकल सड़क सुरक्षा उपाय और कम लागत वाले अभियांत्रिकी हस्तक्षेप किए जाएंगे। ‘संजय’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ब्लैक स्पॉट की समय पर पहचान कर साक्ष्य-आधारित निर्णय लिए जाएंगे।

     

    प्रथम चरण में राज्य के सड़क दुर्घटना की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील 10 जिलों को चिन्हित किया गया है। इन जिलों में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक जिले के लिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप डेटा-आधारित सड़क सुरक्षा कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

     

    परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रत्येक सड़क दुर्घटना किसी परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। राज्य सरकार का उद्देश्य केवल दुर्घटनाओं की संख्या कम करना नहीं, बल्कि ऐसी सुरक्षित सड़क व्यवस्था विकसित करना है, जिससे प्रत्येक नागरिक सुरक्षित अपने घर पहुँच सके। यह पहल सुरक्षित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

     

    परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश ने कहा कि संजय प्लेटफॉर्म से दुर्घटना संभावित स्थलों की वैज्ञानिक पहचान कर समयबद्ध हस्तक्षेप संभव होगा। उन्होंने सभी विभागों से समन्वित प्रयास कर दुर्घटनामुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का आह्वान किया।

     

    कार्यशाला में चयनित 10 जिलों के कलेक्टर, एसपी, आरटीओ, डीटीओ, एनआईसीसी के जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक तथा जिला सड़क सुरक्षा समिति के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डेटा-आधारित योजना एवं त्वरित हस्तक्षेप से सड़क दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में प्रभावी कमी आएगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर की स्वागत विहार कॉलोनी में महिला का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    July 23, 2026

    इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग डिजिटल नवाचारों के माध्यम से सुशासन सशक्त

    July 23, 2026

    नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की फॉल्स सीलिंग ढही: निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल

    July 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,161

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,369

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,332

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,296
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    By Khabar WorldJuly 23, 20261

    *महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों का बढ़ा आत्मविश्वास – मुख्यमंत्री  साय* *भगवान जगन्नाथ,…

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

    July 23, 2026

    वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक तूफ़ान; श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदकर दर्ज की पहली जीत

    July 23, 2026

    ढैंचा से बदली खेती की तस्वीर- उर्वरक खर्च हुआ आधा, मिट्टी बनी अधिक उपजाऊ

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

    July 23, 2026

    वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक तूफ़ान; श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदकर दर्ज की पहली जीत

    July 23, 2026

    ढैंचा से बदली खेती की तस्वीर- उर्वरक खर्च हुआ आधा, मिट्टी बनी अधिक उपजाऊ

    July 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अमलीपदर के ऐतिहासिक भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की समृद्धि की कामना

    July 23, 2026

    पत्नी का गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार

    July 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.