Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुंगेली में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी

    June 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन

    June 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 14, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुंगेली में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
    • संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – अरुण साव
    • धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • प्रगति पथ कार्यक्रम के तहत विधायक मोहले ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
    • ग्राम नवागांव (घु) पहुंचे विधायक पुन्नूलाल मोहले, ग्रामीणों की समस्याएं सुन विकास कार्यों को दी प्राथमिकता
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुंगेली में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी
    छत्तीसगढ़

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुंगेली में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 14, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली/ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली द्वारा संगठन के निर्देशानुसार “12 साल बेमिसाल : विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी” का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक भवन, मुंगेली में किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

    इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

    सम्मेलन में मुख्यअतिथि के रूप में मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व सांसद लखनलाल साहू, पूर्व विधायक विक्रम मोहले, प्रबुद्धजन वक्ता पंडित दीनानाथ उपाध्याय, श्रीकांत गोवर्धन, मुंगेली प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी, सनत सिंह ठाकुर, विद्या दुबे, रत्नमणि केशरवानी, कुंज बिहारी वैष्णव, द्वारिका जायसवाल, कोमल गिरी गोस्वामी, धनीराम यादव, शैलेष पाठक, नरेंद्र शर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी उपस्थित रहे।

     

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन, सुशासन, आधारभूत संरचना विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अंत्योदय की भावना को साकार करने वाली योजनाओं, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने वाले कार्यों की सराहना किया.

     

    प्रबुद्धजन वक्ता पंडित दीनानाथ उपाध्याय ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर एवं महाकाल लोक जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने में सफल हुआ है।

     

     

    श्रीकांत गोवर्धन ने देश में आधारभूत संरचना के विकास, सड़क नेटवर्क के विस्तार, बाजारों की उपलब्धता तथा किसानों की आय में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति किया है ऐसा कहा.

     

     

    मुंगेली प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी ने रक्षा क्षेत्र में भारत की बढ़ती शक्ति, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने देश में “वन नेशन, वन इलेक्शन” लागू करने तथा पूरे भारत में समान और एकरूप कानून व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

     

    पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं। उन्होंने वर्तमान और पूर्व की परिस्थितियों की तुलना करते हुए कहा कि आज भारत का सर्वांगीण विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिसे देश की जनता अनुभव भी कर रही है।

     

    मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहे लाभों का उल्लेख करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।

     

     

     

    कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के सहसंयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा ने किया।

     

    इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नगर पालिका परिषद लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, पथरिया नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज पांडे, वरिष्ठ नागरिक जगदीश देवांगन, विमल लूनिया, चंपालाल सुथार, नागेश्वर सिंह, शांति देवचरण भास्कर, प्रेम आर्य, वीनू पांडे, प्रेस क्लब सचिव योगेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील पाठक, जयकुमार ताम्रकार, सुशील शुक्ला, रोहित कश्यप, रवि शुक्ला, मोहन मल्लाह, राणा प्रताप सिंह,रजनी मानिक सोनवानी, शीलू साहू, मंडल अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, राजीव श्रीवास,अभिलाष त्रिवेदी,रितिमा लाल, मिट्ठूलाल यादव , कोटुमल सहित जिला भाजपा के पदाधिकारीगण, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन

    June 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 14, 2026

    संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 14, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,155

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,361

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,318

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,241
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुंगेली में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी

    By Khabar WorldJune 14, 20261

    KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली/ प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के…

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन

    June 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 14, 2026

    संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुंगेली में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प, प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी

    June 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन

    June 14, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन

    June 14, 2026

    संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 14, 2026

    कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – अरुण साव

    June 14, 2026

    धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 14, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.