खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज की बैठक श्रीजगन्नाथ मंदिर, जगदलपुर में आज रविवार काे श्रीरामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने रामनवमी पर्व को भव्य रूप से मनाने तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम की जीवंत झांकी भव्यता के साथ निकाली जाएगी। इसके साथ ही समाज के बटुकों का उपनयन संस्कार (जनेऊ संस्कार) भी संपन्न कराया जाएगा। समाज की वार्षिक महासभा (सामान्य सभा) का आयोजन भी 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर किया जाएगा। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वर्षभर आयोजित होने वाले सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर उपस्थित वरिष्ठजनों ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार भी व्यक्त किए।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि रामनवमी का पर्व समाज की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी समाज के सभी सदस्य मिलकर भगवान श्रीराम की भव्य झांकी निकालेंगे और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। साथ ही युवा पीढ़ी को समाज की परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से उपनयन संस्कार जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।
बैठक में सचिव देवशंकर पांडे, सन्तोष पात्र, महेश्वरी पांडे, संस्थापक सदस्य रविन्द्र पांडे, पूर्व अध्यक्ष ईश्वरनाथ खम्बारी, बनमाली पाणिग्राही, पूर्व अध्यक्ष दिनेश पाणिग्राही, क्षेत्रीय अध्यक्ष, विवेक पांडे, बिम्भाधर पांडे, मिनेश पाणिग्राही, नरेंद्र पाणिग्राही, आत्मा राम जोशी, गिरजा पांडे, मिथलेश पाणिग्राही, शैलेन्द्र जोशी, शिवशंकर जोशी, नरेश प्रसाद पांडे, दुर्गा प्रसाद कवि, हरबन्धु पाणिग्राही, डीलेश्वर प्रसाद पाण्डे तथा ललित पांडे सहित समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
Trending
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- साय कैबिनेट के बड़े फैसले: औद्योगिक विकास, टैक्स रिफॉर्म्स और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को मिलेगी नई गति
- एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- छत्तीसगढ़ महाघोटाला: 3 साल से फरार कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल EOW की हिरासत में, बेटे से पूछताछ के बाद खुद पहुंचे दफ्तर
- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी पदोन्नति: 2013 बैच के 61 सब इंस्पेक्टर बने इंस्पेक्टर, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया आदेश


