खबर वर्ल्ड न्यूज – रायपुर । कांग्रेस शनिवार को जिला स्तर पर प्रदर्शन कर ED का पुतला दहन करेगी। वहीं 3 मार्च को ED ऑफिस के बाहर बड़ा प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रदर्शन का ऐलान कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने किया। यह निर्णय आज की बैठक में सीनियर नेताओं से चर्चा कर लिया गया।
बता दें कि ED की टीम मंगलवार को रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची थी। और एक समन जारी कर साल 2018 से 2023 के बीच सुकमा जिले के कोंटा में बने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की लागत और उसके निर्माण के लिए आई राशि के संबंध में जानकारी देने को कहा था।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू से ईडी की टीम ने बातचीत की थी। जीसके बाद एक समन जारी कर वे लौट गए थे। नोटिस का जवाब देने 27 फरवरी को कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ईडी के कार्यालय पहुंचे थे।
वे 30 पन्नों में जवाब लेकर गए थे, जिसमें सुकमा और कोंटा के राजीव भवन के निर्माण का पाई-पाई का हिसाब था. कई घंटों तक पूछताछ के बाद ईडी ने मलकीत सिंह गैंदू को छोड़ा था।

