खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले के तखतपुर-कुकुसदा मार्ग के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य को लेकर क्षेत्रवासियों की 25 वर्ष पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के विशेष प्रयासों से इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण हेतु 25 करोड़ 56 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 16.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण से ग्राम बरेला, भथरी, सोनाखरहा, केसबाड़ी, तरकीडीह, निबोरा, अमलीडीह, अमोरा, लाटा, मोहनपुर, छरकीपारा सहित कुकुसदा ग्राम सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। वर्षों से जर्जर स्थिति में रही इस सड़क के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
उपमुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों की जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए इस मार्ग को प्राथमिकता में शामिल कराया। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद अब क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। सड़क निर्माण की स्वीकृति से क्षेत्र के ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री साव और विधायक पुन्नूलाल मोहले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


