खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक,रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जा रहा है। इन पदों में से 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। उक्त पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में उल्लिखित रहेंगी।
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ एवं स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in पर जारी किया जाएगा तथा भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इन पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि संबंधी जानकारी व्यापम द्वारा पृथक से जारी की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता एवं शिक्षक के पदों पर भर्ती हेतु पृथक से विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे।
Trending
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन


