खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2026, बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।


