खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। 2 साल पुराने राजनीतिक प्रदर्शन मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को कोर्ट के आदेश के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है।गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज मामले में जमानत के लिए वह रायपुर न्यायलय पहुंचे थे।सुनवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया।
जानकारी के मुताबिक, मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है। विनोद तिवारी पर कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप हैं। इसी मामले में उनपर गैर-जमानती धाराएं लगाई गई थी।
कोर्ट में पेशी के दौरान विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। कांग्रेसी नेता को जेल भेजे जाने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई की गई है।
Trending
- खाकी पर दाग, गांजा तस्करी में मददगार नगर सैनिक गिरफ्तार
- राजनांदगांव में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में मस्कत, लॉज मालिक और विवाहित महिला गिरफ्तार
- 11 जून को परम एकादशी, सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा समय पढ़ें यह कथा, तभी पूरा होगा व्रत, मिलेगा पुण्य
- हार्दिक पंड्या चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
- नीम की पत्तियां ही नहीं, इसका फल भी है बेहद गुणकारी! जानिए सेवन के फायदे
- आज लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए बड़ा मौका, 653 पदों पर होगी भर्ती
- छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में आज बारिश का ‘यलो अलर्ट’, जानें कब होगी मानसून की एंट्री
- यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रसमड़ा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते आज से 8 यात्री ट्रेनें रहेंगी रद्द


