खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ईरागांव थाना की पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आज शुक्रवार काे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना होली के दूसरे दिन पीड़िता अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान चार युवक रंग-गुलाल लगाने के बहाने घर पहुंचे और युवती को कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने देर शाम ईरागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से दो बालिग और दो नाबालिग हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से मामले में से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


