khabarworld24.-दुर्ग। जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में ढलाई के दौरान बाफना गोल्फ क्लब का पोर्च भरभराकर ढह गया। इससे वहां काम करने वाले 13 मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 की टीम वहां पहुंची। लोगों की मदद से सभी मजदूरों को अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसा दुर्ग जिले के ग्राम चिखली में हुआ है। दरअसल, बाफना के काफी बड़े क्षेत्रफल में गोल्फ क्लब बन रहा था। इस क्लब के पोर्च की ढलाई का कार्य किया जाना था। इसके लिए ठेकेदार ने काफी कमजोर सेंटरिंग लगाई थी। बुधवार को जब मजदूर ढलाई का कार्य कर रहे थे उसी दौरान स्ट्रक्चर गिर गया और 13 मजदूर उसमें दब गए। स्ट्रक्चर गिरने से वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढलाई के दौरान 8 मजदूर 27 फिट ऊंचे पोर्च के ऊपर मौजूद थे। वहीं 4 मजदूर नीचे थे। जैसे ही पोर्च भरभराकर गिरा सभी मजदूर उस मलबे में समा गए। इसके बाद वहां चीख-पुकार शुरू हो गई। सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस भी वहां पहुंची। राहत और बचाव कार्य करके कई घंटे बाद सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

