खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा ब्लॉक होली का त्योहार मनाने के बाद स्टेट बैंक आफ इंड़िया के तीन कर्मचारी सबरी नदी में नहाने गए, जहां गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आने से बैंक के कैशियर की डूबने से मौत हो गई। वहीं बैंक मैनेजर सहित दो अन्य कर्मचारियों को ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बचा लिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोंटा स्थित एसबीआई शाखा में पदस्थ कर्मचारी होली खेलने के बाद दोपहर में आसीरगुडा के पास सबरी नदी पहुंचे थे। नहाने के दौरान तीनों गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और अचानक तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। शोर सुनते ही नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और साहस का परिचय देते हुए दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए लोगों में बैंक मैनेजर भी शामिल हैं।
हालांकि बैंक में कैशियर के पद पर कार्यरत साईनाथ गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी तलाश के बाद साईनाथ का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर है।आज गुरूवार काे शव के पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया।
Trending
- मुख्यमंत्री साय का समोदा दौरा आज…
- वरलक्ष्मी व्रत कब ? दिवाली जितना खास दिन, नोट करें तारीख, लक्ष्मी पूजा मुहूर्त
- IND vs ENG 4th T20: सीरीज़ बचाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहाँ और कैसे देखें फ्री मुक़ाबला
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: बुधवार को लगा मंदी का झटका, ‘अल्फा’ की रफ्तार सुस्त, बजट निकालने की दहलीज पर ‘वेलकम टू द जंगल’
- अदरक वाली चाय केवल स्वाद को ही नहीं बनाती बेहतर, जानिये इसको पीने के 8 लाजवाब फायदे
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस


