नई दिल्ली। भारतीय संगीत जगत की महान और दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिससे देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। सात दशकों से अधिक समय तक अपनी जादुई आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा ताई ने भारतीय संगीत को अनगिनत अमर गीत दिए और अपने पीछे एक अतुलनीय विरासत छोड़ गईं। आशा भोसले के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, रवीना टंडन, स्मृति ईरानी समेत लोगों ने शोक व्यक्त किया है।
आशा भोसले के निधन पर भावुक पीएम मोदी, लिखा रुला देने वाला पोस्ट
पीएम मोदी ने कई तस्वीरें शेयर कर लिखा, “मुझे श्रीमती आशा भोसले जी के निधन से गहरा दुख हुआ है, जो भारत की सबसे प्रसिद्ध और बहुमुखी गायिकाओं में से एक थीं। उनका अनोखा संगीत सफर दशकों तक चला, जिसने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और दुनियाभर के अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। भावपूर्ण गीतों से लेकर जोशीले संगीत तक, उनकी आवाज़ में हमेशा एक खास चमक रही। उनके साथ हुई मेरी बातचीतों की यादें मैं हमेशा संजोकर रखूंगा। मैं उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों की ज़िंदगी में गूंजते रहेंगे।”
Trending
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित
- भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शौदान सिंह से की सौजन्य मुलाकात
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- नारायणपुर के रैनू राम की स्वावलंबन गाथा, दो गायों से शुरू हुआ सफर, अब डेयरी व्यवसाय से हर महीने कमा रहे पच्चीस हजार रुपये
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से वनदेवी की जिंदगी को मिले नए पंख, अब आसान होगी आवागमन की राह
- सेवा की कहानी: बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार


