खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के नवनिर्वाचित सरपंचों को उनके अधिकारों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पंचायत द्वारा तीन चरणों में आवासीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत संसाधन केंद्र में होगा। जिपं सीईओ मुकुन्द ठाकुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रशिक्षण ‘रिर्वैप्ड आरजीएसए’ योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित इस अभिमुखीकरण प्रशिक्षण में नवनिर्वाचित सरपंचों को पंचायती राज अधिनियम, पेसा नियम, ओएसआर सहित पंचायत संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण 9 मार्च से 11 मार्च 2026 तक छिंदगढ़ जनपद के सरपंचों के लिए होगा। द्वितीय चरण 12 मार्च से 14 मार्च 2026 तक छिंदगढ़ एवं कोंटा जनपद सरपंचों के लिए निर्धारित किया गया है।
वहीं तृतीय चरण 15 मार्च से 17 मार्च 2026 तक कोंटा जनपद के सरपंचों के लिए आयोजित किया जाएगा सरपंचों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि पर प्रातः 10 बजे अपने आधार कार्ड के साथ प्रशिक्षण स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। कार्यशाला संचालन के लिए संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा मास्टर ट्रेनर्स को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Trending
- बस्तर में एक दशक बाद बाघ की दस्तक: रिहायशी इलाकों में वन विभाग का हाई अलर्ट, ट्रैप कैमरों से निगरानी तेज
- रायपुर में अवैध निर्माण पर निगम का वज्रपात: कुशालपुर में 1500 वर्गफुट का अवैध व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स जमींदोज
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी भाजपा का राजनीतिक षड्यंत्र– कांग्रेस
- छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक ‘झमाझम’ बारिश का दौर: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, वज्रपात की भी आशंका
- उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति
- पद्मश्री और राज्य अलंकरण से सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों तथा संस्कृति जगत की विभूतियों ने मुक्तकाश मंच से पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी पहल
- डुमरतराई थोक बाजार से व्यापार एवं राेजगार दोनों को मिलेगा बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


