नई दिल्ली। आज साहित्य अकादमी दिल्ली में डॉक्टर निशंक का रचना संसार रविवारीय कहानी वार्ता के 150 संस्करण पूरे होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार आदरणीय डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक जी, पदमश्री अशोक चक्रधर जी, साहित्य अकादमी के सचिव वरुण गुलाटी जी, इंडिया हैबिटेट सेंटर के अध्यक्ष आदरणीय प्रोफेसर के. जी. सुरेश जी एवं दिल्ली स्थित राजधानी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर दर्शन पाण्डेय जी के साथ-साथ अनेक गणमान्य विभूतियां सम्मिलित हुई।
देश के कोने-कोने से सैकड़ों की संख्या में विद्वान वक्ता साथियों की सहभागिता से कार्यक्रम विशेष बन गया। कहानी वार्ता के वक्ताओं के सम्मान हेतु यह कार्यक्रम आयोजित हुआ था ,लेकिन विशेष बात यह रही कि इस अवसर पर हिमालय विरासत ट्रस्ट ने आदरणीय डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक जी को “कथा सम्राट 2026” द्वारा सम्मानित किया है।
इस अवसर पर निशंक जी की कहानी “पीडा़ से भी उपर “की समीक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर की डॉ. संजू साहू “पूनम” ने किया। जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। डॉ.साहू पेशे से शासकीय नवीन महाविद्यालय माना कैंप में सहायक प्राध्यापक हैं जो जनजातीय संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण शोध से जुडी़ हुई हैं साथ ही करमा नृत्य की कुशल नृत्यांगना हैं।इस कार्यक्रम में देश विदेश से लोग आए हुए थे।कार्यक्रम हिमालया विरासत ट्रस्ट, देहरादून व साहित्य अकादमी नई दिल्ली के सामुहिक तत्वावधान में हुआ था।
Trending
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित
- भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शौदान सिंह से की सौजन्य मुलाकात
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- नारायणपुर के रैनू राम की स्वावलंबन गाथा, दो गायों से शुरू हुआ सफर, अब डेयरी व्यवसाय से हर महीने कमा रहे पच्चीस हजार रुपये
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से वनदेवी की जिंदगी को मिले नए पंख, अब आसान होगी आवागमन की राह
- सेवा की कहानी: बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार


