खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस को ऑनलाइन ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना पुरानी बस्ती और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए समस्तीपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना पुरानी बस्ती में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 फरवरी 2026 को OLX के माध्यम से कैमरा खरीदने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों ने संपर्क किया। आरोपियों ने खुद को ऑल इंडिया कैमरा डिस्ट्रीब्यूटर बताकर भरोसे में लिया और अलग-अलग UPI ID के जरिए कुल 2 लाख रुपए की ठगी कर मोबाइल बंद कर दिया।
मामले में अपराध क्रमांक 60/2026 के तहत धारा 318(4) BNS में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मोबाइल नंबर, बैंक खातों, CDR और डिजिटल ट्रांजेक्शन का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम बिहार रवाना की गई, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से समस्तीपुर में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
धीरज कुमार महतो (38 वर्ष)
सुबोध कुमार सिंह (25 वर्ष)
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि OLX या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करते समय सावधानी बरतें और किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अग्रिम भुगतान न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।
Trending
- राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
- संवेदनशीलता की मिसाल: चोटिल पूर्व सांसद नंदकुमार साय को अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बालाजी अस्पताल में कराया भर्ती
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम


