खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम ईटार के पास स्थित साल्हेवारा बांध में रविवार को नहाने गए तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आया। घटना से गांव में शोक की लहर है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम ईटार के पास साल्हेवारा बांध में तनिश डहारे (9) और समीर सोनवानी (12) अपने साथी 13 वर्षीय कुलेश्वर सोनवानी के साथ नहाने गए थे। इस दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से तनिश और समीर डूब गए। वहीं कुलेश्वर पानी में बहते हुए झाड़ियों में फंस गया और किसी तरह बाहर निकलकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने तत्काल पहुंचकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसा गहरे पानी में चले जाने के कारण बताया जा रहा है।
इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों को जलाशयों और बांधों के पास अकेले न जाने दें, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


