खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने महासमुंद निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला दुर्ग के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, अंजोरा निवासी सचिन मालगी ने 29 अगस्त 2025 को सिटी कोतवाली दुर्ग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी विकास चंद्राकर ने उसे शासकीय चिकित्सक की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया और इसी आधार पर मई 2023 में उससे 20 लाख रुपये प्राप्त किए। लंबे समय तक इंतजार के बावजूद न तो नौकरी लगी और न ही पूरी राशि वापस की गई।
शिकायत की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने डॉक्टर की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर प्रार्थी से 20 लाख रुपये लिए थे। बाद में नौकरी नहीं लगने पर आरोपी ने प्रार्थी और उसकी पत्नी के बैंक खातों में अलग-अलग किश्तों में 8 लाख रुपये वापस किए।
शेष 13 लाख रुपये लौटाने के लिए आरोपी ने भारतीय स्टेट बैंक स्थित अपने खाते से 5 लाख और 8 लाख रुपये के दो चेक प्रार्थी को दिए, लेकिन खाते में जानबूझकर पे-ऑप्शन सक्रिय नहीं कराया गया, जिससे दोनों चेक बाउंस हो गए।
पुलिस का कहना है कि आरोपी द्वारा जानबूझकर खाते की तकनीकी प्रक्रिया पूरी नहीं कराना उसकी धोखाधड़ी की मंशा को स्पष्ट करता है। इस आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की विवेचना जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने इस तरह की ठगी और लोगों से की है या नहीं।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें और ऐसे मामलों की तत्काल पुलिस को सूचना दें।
Trending
- छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित
- भाजपा के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने भुवनेश्वर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शौदान सिंह से की सौजन्य मुलाकात
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’: सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुँच रहा स्वच्छ पेयजल
- नारायणपुर के रैनू राम की स्वावलंबन गाथा, दो गायों से शुरू हुआ सफर, अब डेयरी व्यवसाय से हर महीने कमा रहे पच्चीस हजार रुपये
- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से वनदेवी की जिंदगी को मिले नए पंख, अब आसान होगी आवागमन की राह
- सेवा की कहानी: बरसात में टपकती छत से मिली मुक्ति, पीएम जनमन आवास से संगीता पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार


