khabarworld24.-बिलासपुर। बिलासपुर जिले के करगी रोड सेक्शन में एक ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के मामले में लोको पायलट और सहायक पायलट को संरक्षा प्रहरी के रूप में पुरस्कृत किया गया है। मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने दोनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दरअसल, संरक्षित रेल परिचालन बिलासपुर मंडल की पहली प्राथमिकता है। इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबंधित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
पिछले दिनों कलमीटार-करगी रोड सेक्शन में ट्रेन के परिचालन के दौरान पेंड्रा रोड के लोको पायलट नंदलाल प्रसाद और बिलासपुर के सहायक लोको पायलट धीरज कुमार ने इंजन के निचले भाग से धुआं निकलते देखा। जिसे भांपते हुए उन्होंने इसकी सूचना अपने इंचार्ज को दी। ट्रेन को अगले स्टेशन सलकारोड में खड़ा किया गया। इस तरह सतर्कता और सूझबूझ से हादसा टल गया। संभावित दुर्घटना को टालने और संरक्षित रेल परिचालन में सराहनीय भूमिका निभाने के लिए दोनों रेल कर्मियों को मई महीने के संरक्षा पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने दोनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

